अरनोद में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र संस्थान चितौड़गढ़ के जिला युवा समन्वयक संताेष चौहान के निर्देशन में अरनोद ब्लॉक स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय छात्रावास में महिला दिवस पर कार्यक्रम हुआ। नेहरू युवा केंद्र संस्थान के एनवाईवी रवि शर्मा ने बताया कि इसमें अरनोद ग्राम पंचायत सरपंच संगीता मीणा के मुख्य आथित्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान सरपंच संगीता मीणा ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बन कर कठिन परिश्रम की प्रेरणा दी।