पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhariyavad News Rajasthan News Jan Aadhaar Will Be Available Free On E Mitra Centers Of Panchayat

पंचायत के ई-मित्र केंद्रों पर निःशुल्क मिलेंगे जन आधार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रतापगढ़। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सरलता ओर पारदर्शी रूप में आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक नंबर एक कार्ड एक पहचान की विचारधारा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक जन आधार कार्डों का वितरण ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थापित ई-मित्र केन्द्रों के माध्यम से आमजन को निःशुल्क किया जा रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक राजेन्द्र सिंघल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशानुसार सभी पंचायत समिति के विकास अधिकारियों एवं नगर परिषद्, नगरपालिका के आयुक्त, अधिशासी अधिकारियों को जन आधार कार्ड प्राप्त होते ही ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थापित ई-मित्र केन्द्रों और शहरी वार्डों में स्थापित ई-मित्र केन्द्रों के माध्यम से आमजन को नियत समय में निःशुल्क वितरित किए जाने हैं। उन्हांेने बताया कि आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, खाद्य सुरक्षा अधिनियम इत्यादि सहित अनेक योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए जन आधार कार्ड आवश्यक दस्तावेज है। वर्तमान में जिले में कुल 76 हजार 404 जन आधार कार्ड प्राप्त हो चुके हैं।
खबरें और भी हैं...