जीप चाेरी करने का अाराेपी गिरफ्तार
धरियावद | धरियावद नगर के हनुमान चौराहा से 1 जुलाई 2017 को मनीष पुत्र मनसुखलाल पालीवाल की जीप चाेरी करने के आरोप में छोटीसादड़ी के समीप मेधपुरा निवासी लक्ष्मण पुत्र मांगीलाल मोगिया को गिरफ्तार किया। अदालत ने अाराेपी काे जेल भेजने के आदेश दिए। सीआई भगवानलाल मेघवाल ने बताया कि पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।