पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ढलमू, मानुपरा में खेली लट्ठमार होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रतापगढ़। टाण्डा गांव के निकट ढलमू मानपुरा गांव में शुक्रवार को लट्ठमार होली नेजा का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ नगाड़ों की थाप पर किया गया। श्री लवसेना मीडिया प्रभारी दशरथ लबाना ने बताया कि लट्ठमार होली में गांव के नायक अशोक लबाना के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। लट्ठमार होली में महिलाओं ने पुरुषों पर लट्ठ बरसाए। लठ्मार होली से पूर्व खेत पर ललेनो नृत्य खेला गया। नेजा लूटने के दौरान महिलाओं ने पुरुष व नवयुवकों को घेर-घेरकर लाठियां बरसाई।
खबरें और भी हैं...