पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pratapgarh News Rajasthan News Lottery For 74 Liquor Shops In District Names Of 22 Women Opened

जिले में शराब की 74 दुकानों के लिए निकाली लॉटरी, इनमें 22 महिलाओं के नाम खुली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आबकारी बंदोबस्त 2020-21 के लिए जिले मेें 74 दुकानें एक अप्रैल से संचालित होंगी। इसके लिए गुरुवार को तुलसी रिसोर्ट में सुबह 11 से दोपहर ढाई बजे तक लॉटरी निकाली गई। राज्य सरकार द्वारा गठित कमेटी द्वारा लॉटरी प्रक्रिया में कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में अतिरिक्त कलेक्टर गोपाललाल स्वर्णकार, पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना, जिला आबकारी अधिकारी सहदेव सिंह र|ू और कलेक्टर के अतिरिक्त प्रतिनिधि के रूप में समाज कल्याण अधिकारी ने भाग लिया। शराब की 74 दुकानों में से 22 महिला आवेदक हैं।

लॉटरी प्रक्रिया से पूर्व जिले भर से कुल 3001 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए थे। इन आवेदनों से आबकारी विभाग को 9 करोड़ 30 हजार रुपए राजस्व प्राप्त हुआ। जिले में सबसे अधिक 682 आवेदन नगर परिषद प्रतापगढ़ की 3 अंग्रेजी शराब दुकानों के लिए प्राप्त हुए। इसी प्रकार देशी मदिरा कंपोजिट के लिए 170 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदन शुल्क प्रति आवेदन 30 हजार रुपए था। जिला आबकारी अधिकारी सहदेव सिंह र|ू ने बताया कि प्रतापगढ़ नगर परिषद क्षेत्र की 3 अंग्रेजी शराब की दुकानों में सूरज कुमावत, देऊ बाई कुमावत और पुत्तनलाल तिवारी सफल रहे। इसी प्रकार छोटी सादड़ी में अंग्रेजी शराब की 2 दुकानों में जगदीश चंद्र आंजना और ज्योति चौधरी सफल रहे। गौरतलब है कि जिले में गत वर्ष और इस वर्ष दुकानों की संख्या में बदलाव नहीं किया गया है।

सर्वाधिक 682 आवेदन परिषद क्षेत्र की तीन दुकानों के लिए, 69 कंपोजिट दुकानों की लाॅटरी में यह रहे सफल

जिलेभर की 69 अन्य कंपोजिट दुकानों में नगर परिषद प्रतापगढ़ में अनुराधा पाटीदार, अचलपुर में कृष्ण कुंवर, अरनोद में मनोहर सिंह, बारावरदा में धापूबाई चौधरी, बरड़िया में भंवर सिंह, बड़ी साखथली में धापू कुमारी मीणा, बेडमा में पुष्पा कुंवर, बचूंडला में कालू मीणा, बोरदिया में कृष्णप्रताप सिंह चंद्रावत, चकूंडा में देवेंद्र सिंह डोडिया, चिकलाड़ में जशोदा बाई, चूपना में संजू कुंवर चौहान, दलोट मेें देवेंद्र सिंह डोडिया, देवगढ़ में दीपक चौधरी, धमोत्तर में कैलाश सालवी, फतेहगढ़ में सविता चौधरी, गादोला में सुमेर सिंह राजपूत, घंटाली में पुष्पा चौधरी, घोटारसी में नीतू चौहान, कैलामेला में केसर सिंह पंवार, खेरोट में विष्णु कुमावत, कोटड़ी में बद्रीलाल चौधरी, कुलथाना में शिवराज सिंह सिसोदिया, कुणी में भैंरूलाल कलाल, मोहेड़ा में रामू मीणा, मोवाई में दिनेश मेवाड़ा, नकोर में दिनेशचंद्र, निनौर में कैलाशचंद्र अहीर, पीपलखूंट में भंवरीबाई चौधरी, रायपुर में कलाबाई चौधरी, रठांजना में दिनेशचंद कुमावत, सालमगढ़ में रामलाल माली, सुहागपुरा में सुशीलादेवी कलाल, नगर परिषद छोटीसादड़ी में डालचंद जाटव, आर में लिंबाराम, अंबावली में शीला, अंता में राजेश कुमार पांचाल, बंबोरी में हेमाबाई, बसेड़ा में बलविंद्र सिंह, भारकुंडी में लक्ष्मणलाल मीणा, चंदोली में गोविंद सिंह देवड़ा, चरनिया में रक्षा चौधरी, चित्तौरिया में प्रभुलाल सुथार, धरियावद में चंद्रकांत चौधरी, धौलापानी में मदनलाल आंजना, गड़रियावास में मनीष सोनी, गागरोल में राजू क्षत्री, गोमाना में संध्या, जलोदाजागीर में शोकीनलाल, जलोदा केलुखेड़ा में प्रशांत गुर्जर, जवाहरनगर में अंकित कुमार, करजू में गिरीश बैरागी, केसरियावाद में मनीषा कलाल, केसुंदा में राजकुमार आहूजा, खुंता में सुंदर, लोदिया में भैरूलाल, मांडवी में गंगा, मूंगाणा में तुलसी, नलवा में गोटिया मीणा, नरानी में गणपत सिंह देवड़ा, नया बोरिया में गौतमलाल चौधरी, पारसोला में पूजा चौधरी, पीपलिया में अंकित चौधरी, रंभावली में पूनम चंद डलवादिया, सतोला में विष्णु, सेमरथली में दशरथ कुमार आंजना, सियाखेड़ी में अजय कुमार गावली, सूबी में अमित शर्मा, स्वरूपगंज में रविशंकर डाबर के नाम लॉटरी खुली।

इस बार जिलेभर से 3001 आवेदकों ने किया आवेदन

आबकारी विभाग द्वारा जिले में शराब की दुकान संचालित करने के लिए गत वर्ष 3450 आवेदकों ने आवेदन किया था। आवेदन शुल्क के रूप में विभाग को 9 करोड 62 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं इस बार जिलेभर से 3001 आवेदनों से विभाग को राजस्व के रूप में 9 करोड़ 30 हजार रुपए प्राप्त हुए जो गत वर्ष के मुकाबले 61 लाख 70 हजार रुपए कम है। इस बार विभाग को प्रतापगढ़ नगर परिषद देसी मदिरा समूह से सर्वाधिक 4 करोड़ 51 लाख रुपए प्राप्त हुए।

प्रतापगढ़. लॉटरी निकालते हुए एसपी पूजा अवाना (बाएं) बैठक में मौजूद आवेदक और प्रतिनिधि।

खबरें और भी हैं...