पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhariyavad News Rajasthan News Mahashivratri Fair Rajasthani Orchestra Gave Colorful Performances

महाशिवरात्रि मेला: राजस्थानी आर्केस्ट्रा ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छोटीसादड़ी. प्रस्तुति देते हुए कलाकार।

छोटीसादड़ी. राजस्थान आर्केस्टा कार्यक्रम में उमड़े लोग।

छोटीसादड़ी। नगर पालिका द्वारा आयोजित सात दिवसीय महाशिवरात्रि मेले के तीसरे दिन समृद्धि फिल्म्स एंड टेलीविजन राजस्थानी आर्केस्ट्रा ग्रुप की ओर से राजस्थानी और धार्मिक गीतों की प्रस्तुति जीवंत झांकियों के माध्यम से दी गई। जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

राजस्थानी आर्केस्ट्रा द्वारा सर्वप्रथम गणपति वंदना की गई। गौरी नागौरी ने मैं तो नाचवाने आई पायल घर भूल आई, गोरी नाचे नागोरी नाचे, बाबा को मेलो भरो है भारी सहित हरियाणवी स्टाइल में गजबण पानी ले चाली जैसे गीतों पर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। वहीं गुजरात नेशनल अवार्ड और राष्ट्रपति से सम्मानित राजकुमारी चौहान ने अपने नृत्य के माध्यम से राजस्थानी गीत कितरो कितरो करा में बखान कण कण सू गूंजे जय-जय राजस्थान, सिर पर कलश और गाड़ी के पहिया धारण कर घूमर व भक्ति से ओतप्रोत गीतों पर प्रस्तुति देकर समा बांधा।

राजस्थानी फाॅक ग्रुप पिंकी एंड पार्टी, कॉमेडी किंग डैनी, नीरू, अनुष्का एंड डिंपल, सिंगर सोनू हसन, एंकर कुमार नील ने भी देर रात तक चार बगड़ी वाली गाड़ी ल्या दो, काल्यो कूद पड़ो मेला में, गोरबन्ध, घूमर जैसे नृत्य से दर्शकों को बांधे रखा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा थे। अध्यक्षता प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि श्यामसुंदर अग्रवाल, उप प्रधान रमेश गोपावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डालचंद जणवा, जिला परिषद सदस्य नाथू लाल मीणा, भाजपा नेता मिट्ठू लाल जणवा, पूर्व सरपंच वर्दीचंद धाकड़, मीडिया प्रभारी दलपत मीणा थे। अतिथियों का स्वागत नगर पालिका अध्यक्षा चंदनबाला कासमा, उपाध्यक्ष रामचंद्र माली, जेईएन दुलीचंद सोलंकी, मेला कमेटी अध्यक्ष सुमित शर्मा, पार्षद प्रदीप उपाध्याय, सुभाष व्यास, पार्षद अजय यादव, मनीष उपाध्याय, पंकज सोनी, विजय सिंह पाटीदार आदि ने किया। इस अवसर पर नरेंद्र राव मराठा, पूर्व पार्षद भरत वैष्णव, अजित दुग्गड़, ललित कासमा सहित कई दर्शक मौजूद थे।

महाशिवरात्रि मेले में दूसरे दिन बड़ी संख्या में लाेग उमड़े। कृषि उपज मंडी प्रांगण में स्थानीय स्कूलाें के बच्चाें, अनुपम नस्कर की टीम ने मनमोहक प्रस्तुतियाें से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में राजकुमार यादव ने एक मिनट में शहीद भगत सिंह का चित्र बनाकर सभी को आश्यर्चचकित कर दिया। वहीं इंदौर से आए सारेगामा लिटिल चैंप फेम तथागत शर्मा ने जब जब मैं तेरे पास जो आया, दिल संभल जा जरा, तेरे नाम से जी लूं, खामोशियां तेरी मेरी.. गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेंद्र तंबाेली थे।
खबरें और भी हैं...