पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhariyavad News Rajasthan News Mahatma Gandhi Is Not A Name For Compulsion But A Synonym For Strong Will Power Of Indians Malhotra

महात्मा गांधी मजबूरी का नाम नहीं बल्कि भारतीयों की मजबूत इच्छा शक्ति का पर्याय : मल्होत्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दांडी यात्रा वर्षगाठ के तहत निकाली प्रभातफेरी

धरियावद। उपखंड अधिकारी हेमंत कुमार के नेतृत्व में ब्लॉक स्तर पर प्रभात फेरी, प्रार्थना सभा हुई। प्रभात फेरी को पूर्व विधायक नगराज मीणा, उपखंड अधिकारी हेमंत कुमार, नायब तहसीलदार महिपालसिंह सिसोदिया, विकास अधिकारी भगवानसिंह कुंपावत, अतिरिक्त खंड शिक्षा अधिकारी राममोहन मीणा, संदर्भ अधिकारी प्रवीणसिंह भाटी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हेमंत कुमार ने बताया कि सात दिवसीय कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को गांधी भजन व देश भक्ति गीत प्रतियोगिता, तृतीय दिन नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता व पारंपरिक खेल प्रतियोगिता, चौथे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता, पांचवे दिन निबंध प्रतियोगिता व पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता, छठे दिन भाषण, काव्य, कविता प्रतियोगिता व सातवे दिन महापुरुषों पर आधारिक रूप धरो प्रतियोगिता होगी।

सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रमों में सुबह प्रभातफेरी निकाली गई, जिसे प्राचार्य और उपस्थित संकाय सदस्यों ने झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने अहिंसा और स्वच्छता का संदेश देती हुई तख्तियां और रामधुनि प्रस्तुत की। इसके बाद महात्मा गांधी के विचारों और दांडी यात्रा के ऐतिहासिक महत्व पर गोष्ठी की गई, जिसमें उपखंड अधिकारी विनोद मल्होत्रा ने अध्यक्षीय उद्बोधन में युवाओं से आह्वान किया कि महात्मा गांधी मजबूरी का नाम नहीं बल्कि भारत और भारतीयों की मजबूत इच्छा शक्ति का पर्याय है। उन्होंने कई ऐतिहासिक उदाहरण प्रस्तुत कर इस बात को प्रतिस्थापित करने का प्रयास किया कि भारत में आज जो स्वच्छता को एक मिशन के रूप में अपनाया जा चुका है वह वास्तव में महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम में सर्वप्रथम प्रारंभ की गई स्वयं की स्वच्छता पहल और कर्तव्य का ही परिणाम है। आज संपूर्ण देश को गांधी दर्शन को अपनाने की आवश्यकता है।

महात्मा गांधी समिति के जिला संयोजक अधिवक्ता प्रवीण जैन ने गांधीजी को सदी का महानायक बताते हुए उनके सिद्धांतों को अपनाने की बात कही। ब्लॉक प्रभारी रामप्रसाद रैदास ने भी अपने विचार व्यक्त किए। शुभारंभ अवसर पर महाविद्यालय के रेणु शर्मा, सलमान खान, निरंजन वैष्णव, सी,पी, चौहान, अतिशय जैन, सरिता राठौड़, चेतन सालवी सहित सभी संकाय सदस्य उपस्थित थे। संचालन बी.एड. विद्यार्थी आदित्य जैन ने किया और आभार बी.एड प्रभारी हिमांशु तिवारी ने जताया।

प्रतापगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वी जयंती के अन्तर्गत दांडी यात्रा की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विविध साप्ताहिक कार्यक्रमों का आगाज एपीसी महाविद्यालय में गुरुवार से हुआ। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजय गिल ने बताया कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार मनाए जा रहे कार्यक्रम का शुभारंभ उपखंड अधिकारी विनोद मल्होत्रा, महात्मा गांधी आयोजन समिति के जिला संयोजक अधिवक्ता प्रवीण जैन, सह संयोजक मोहित भावसार और ब्लॉक प्रभारी रामप्रसाद रैदास ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्पमाला और प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रमों में सुबह प्रभातफेरी निकाली गई, जिसे प्राचार्य और उपस्थित संकाय सदस्यों ने झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने अहिंसा और स्वच्छता का संदेश देती हुई तख्तियां और रामधुनि प्रस्तुत की। इसके बाद महात्मा गांधी के विचारों और दांडी यात्रा के ऐतिहासिक महत्व पर गोष्ठी की गई, जिसमें उपखंड अधिकारी विनोद मल्होत्रा ने अध्यक्षीय उद्बोधन में युवाओं से आह्वान किया कि महात्मा गांधी मजबूरी का नाम नहीं बल्कि भारत और भारतीयों की मजबूत इच्छा शक्ति का पर्याय है। उन्होंने कई ऐतिहासिक उदाहरण प्रस्तुत कर इस बात को प्रतिस्थापित करने का प्रयास किया कि भारत में आज जो स्वच्छता को एक मिशन के रूप में अपनाया जा चुका है वह वास्तव में महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम में सर्वप्रथम प्रारंभ की गई स्वयं की स्वच्छता पहल और कर्तव्य का ही परिणाम है। आज संपूर्ण देश को गांधी दर्शन को अपनाने की आवश्यकता है।

धरियावद. प्रभातफेरी काे अधिकारी हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए।

छोटीसादड़ी. छात्र-छात्राओं ने निकाला दांडी मार्च।

प्रतापगढ़. प्रभातफेरी को झंडी दिखाकर रवाना करते प्राचार्य।

छोटीसादड़ी। उपखंड मुख्यालय पर सप्ताहभर चलने वाला दांडी मार्च वर्षगांठ समारोह उपखड प्रशासन द्वारा किया गया। दांडी यात्रा सप्ताह के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि संयोजक जगन्नाथ सोलंकी, सह संयोजक मार्तण्ड राव मराठा थे। अध्यक्षता उपखंड अधिकारी श्यामसुंदर चेतीवाल ने की। इस मौके पर सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, तहसीलदार गणेशलाल पांचाल, नायब तहसीलदार सुन्दर लाल कटारा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुमुद माथुर, नगर पालिका अभियंता दुलीचंद सोलंकी सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। विभागीय समन्वयक नरोत्तम सिंह गुर्जर प्रधानाचार्य अम्बावली ने बताया कि रैली नगर पालिका परिसर पहुंची। कार्यक्रम में सुभाष चंद कुम्हार, चन्द्रप्रकाश साहू, मुरलीधर उपाध्याय, विनोद खटीक, दुर्गा आचार्य आदि ने सहयोग किया। संचालन महेश शर्मा सुमन ने किया।

महात्मा गांधी महापुरुष नहीं एक विचार क्रांति: सोलंकी
खबरें और भी हैं...