पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pratapgarh News Rajasthan News Memorandum Submitted To Adm To Apply Numerical Ratio In Promotion To Principal Post

प्रधानाचार्य पद पदोन्नति में संख्यात्मक अनुपात लागू करने के लिए एडीएम को ज्ञापन दिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रतापगढ़. प्रधानाचार्य पद पदोन्नति में संख्यात्मक अनुपात लागू करने की मांग के संबंध में एडीएम को ज्ञापन सौंपते रेसला पदाधिकारी।

प्रतापगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति में संख्यात्मक अनुपात लागू करने की मांग के संबंध में रेसला के जिलाध्यक्ष विक्रम कोठारी के नेतृत्व में शुक्रवार को एडीएम गोपाल लाल स्वर्णकार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया। रेसला ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र तिवारी ने बताया कि राज्य सरकार ने जिस आधार पर सबसे पहले 67.33 अनुपात लागू किया, उस समय व्याख्याताओं की संख्या 23000 और प्रधानाध्यापकों की संख्या 9000 थी। वर्तमान में यह नियम अप्रासंगिक हो गया है, क्योंकि वर्तमान में प्रदेश में व्याख्याताओं की संख्या 54000 व प्रधानाध्यापकों की संख्या 3500 है। इसलिए 3500 प्रधानाध्यापकों के प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति के लिए 4000 पद सुरक्षित रखना अनुचित है। क्योंकि इस अनुपात में ही विभाग में हर बार प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति में प्रधानाध्यापक योग्यता के अभाव के कारण पद रिक्त रह जाते हैं। जिला उपाध्यक्ष नितेश सोमानी ने बताया कि वर्तमान स्थिति में व्याख्याताओं की संख्या के मद्देनजर पदोन्नति में संख्यात्मक अनुपात में संशोधन करना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में राजू मंसूरी, दीपक पंचोली, अनिल टेलर, जाकिर हुसैन, पवन रायकवार, कृष्ण कुमार मीणा, विनोद सालवी आदि व्याख्याता मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...