- Hindi News
- National
- Bengu News Rajasthan News Nimbahera Won The General Championship In The Sports Competition Of The Revenue Department
राजस्व विभाग की खेल प्रतियाेगिता में निंबाहेड़ा ने जीती जनरल चैंपियनशिप
सांवलियाजी| राजस्व विभाग की 12वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। जनरल चैंपियनशिप निंबाहेड़ा उपखंड की टीम को मिली। एथलेटिक्स में सचिन बेस्ट खिलाड़ी घोषित किए गए। आयोजक उपखंड की एसडीएम अंशुल आमेरिया ने प्रतियोगिता की जानकारी दी। भदेसर एसडीएम आमेरिया, तहसीलदार शिवसिंह शेखावत के सानिध्य में कानूनगो संघ सभापति शांतिलाल सुथार, मोतीलाल तिवारी, आजाद पोरवाल, अब्दुल हकीम, पुरूषोत्तम सोनी आदि ने मुख्य अतिथि कलेक्टर चेतन देवडा, एसपी दीपक भार्गव, एडीशनल एसपी. सरिता सिंह, भदेसर डीएसपी अदिति चौधरी अादि का स्वागत किया।
मुख्य निर्णायक सुरेश शर्मा एवं लक्ष्मीनारायण नीलमणी ने बताया कि पुरुष वर्ग फुटबाॅल मे कपासन प्रथम व निंबाहेड़ा द्वितीय, कबड्डी पुरुष वर्ग में निंबाहेड़ा प्रथम व गंगरार द्वितीय तथा महिला वर्ग निंबाहेड़ा प्रथम व कपासन द्वितीय रहा।
वाॅलीबाॅल में बेगूं प्रथम व कपासन द्वितीय रहा। बास्केबाॅल में कपासन प्रथम व गंगरार द्वितीय। बैडमिंटन एकल पुरुष में निंबाहेड़ा प्रथम व बड़ीसादड़ी द्वितीय तथा महिला वर्ग मे निंबाहेड़ा प्रथम व गंगरार द्वितीय। बैडमिंटन डब्लस महिला वर्ग में निंबाहेड़ा प्रथम व भदेसर द्वितीय। कैरम पुरुष वर्ग चित्तौड़गढ़ प्रथम व निंबाहेड़ा द्वितीय तथा महिला वर्ग में कपासन प्रथम व निंबाहेड़ा द्वितीय रहा।
शतरंज में कपासन प्रथम व निंबाहेड़ा द्वितीय, लंबी कूद पुरुष में निंबाहेड़ा प्रथम व कपासन द्वितीय तथा महिला वर्ग में कपासन प्रथम व निंबाहेड़ा द्वितीय रहा। ऊंचीकूद पुरुष वर्ग में चित्तौड़गढ़ प्रथम व कपासन द्वितीय, 100 मीटर दाैड़ पुरूष में निंबाहेड़ा ही प्रथम व द्वितीय रहा। महिला वर्ग में कपासन प्रथम व निंबाहेड़ा द्वितीय, भाला फेंक पुरुष वर्ग में गंगरार प्रथम व बड़ीसादड़ी द्वितीय तथा महिला वर्ग निंबाहेड़ा प्रथम व निंबाहेड़ा ही द्वितीय, 4 गुना 100 मीटर दाैड़ पुरुष वर्ग मे गंगरार प्रथम व निंबाहेड़ा द्वितीय रहा। रस्साकसी पुरुष वर्ग में चित्तौड़गढ़ प्रथम व भदेसर द्वितीय तथा महिला वर्ग में निंबाहेड़ा प्रथम व द्वितीय भी निंबाहेड़ा रहा। गोला फेंक पुरुष वर्ग मे चित्तौड़गढ़ प्रथम व कपासन द्वितीय रहा। राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के बीच वाॅलीबाॅल मैत्री मैच हुअा जिसमें पुलिस टीम विजय रही। विजेताआंे को अतिथियों ने पारितोषिक व प्रमाण पत्र वितरित किया। संचालन प्रेमसिंह सिसोदिया ने किया।