पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pratapgarh News Rajasthan News Oath Administered By Beti Bachao Beti Padhao In Participation Forum Meeting

सहभागिता मंच की बैठक में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की दिलाई शपथ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रतापगढ़। नगर परिषद सभागार में शहरी सहभागिता मंच के तहत बैठक की गई, जिसमें नगर परिषद सभापति कमलेश डोसी और आयुक्त रमेश कुमार परिहार ने दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर विस्तार से जानकारी दी। सभापति ने कहा कि हमारे समाज में बेटी बचेगी, तभी समाज बचेगा और बेटी पढे़गी तभी समाज आगे बढे़गा। इसलिए हमें अपनी बेटियों को पढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर अपने पैरों पर खड़ा करना होगा। आयुक्त रमेश कुमार परिहार ने सदस्यों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई।
खबरें और भी हैं...