- Hindi News
- National
- Dhariyavad News Rajasthan News On The Direction Of The Lok Adalat The City Council Made A Cleanliness In The Housing Board
लोक अदालत के निर्देश पर नगर परिषद ने कराई हाउसिंग बोर्ड में सफाई
प्रतापगढ़ | जिला स्थाई लोक अदालत के निर्णय की पालना में शुक्रवार को नगर परिषद ने हाउसिंग बोर्ड कॉॅलोनी में टीम लगाकर सफाई कार्य किया गया।
नगर परिषद आयुक्त रमेश कुमार परिहार ने बताया कि जिला स्थाई लोक अदालत ने हाउसिंग बोर्ड कॉॅलोनी में सफाई कार्य कराने के लिए निर्देशित किया था। न्यायालय की पालना में शुक्रवार को नगर परिषद जमादार हसमुख चनाल, मनीष सिंगोलिया के निर्देशन में सफाई कर्मचारियों की टीम लगाकर हाउसिंग बोर्ड में सफाई कार्य करवाया गया।