पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कन्नामाता मेले में लोगों ने गेर नृत्य का लिया आनंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेले में विधायक गौतमलाल मीणा, निवर्तमान प्रधान कन्हैयालाल मीणा, देवलिया सरपंच नाथूलाल मीणा, पूर्व सरपंच शंकरलाल मीणा, अग्गड़ पूर्व सरपंच खानाराम मीणा, अग्गड़ सरपंच मोहनीदेवी मीणा, भैरूलाल मीणा, खजुरी पूर्व सरपंच कानसिंह मीणा आदि उपस्थित थे।

लसाड़िया। उपखंड क्षेत्र के देवलिया ग्राम में स्थित कन्ना माताजी का मेला जमरा बीज पर बुधवार को आयोजित हुआ। सुबह 9 बजे हवन, पूजा, यज्ञ कर नवीन ध्वजारोहण कार्यक्रम हुए। साथ ही बारह खेड़ा की गेर का आयोजन हुआ। इसमें लोगों ने परम्परागत वेशभूषा में गेर खेली। मेले में लसाड़िया, भींडर, धरियावद, सलूंबर, भबराना, बड़ीसादड़ी, प्रतापगढ़ के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मेले में ग्राम पंचायत देवलिया की तरफ से बिजली, पानी की व्यवस्था की गई। कानून व्यवस्था के लिए लसाड़िया थाने के जवान तैनात थे।
खबरें और भी हैं...