पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhariyavad News Rajasthan News Public Awareness On Traffic Rules In Police Public Dialogue Appeal Of Crib

पुलिस-जनता संवाद में यातायात नियमों पर लोगों को जागरूक किया, पालना की अपील

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना एवं पुलिस उप अधीक्षक अरविंद विश्नोई के निर्देश पर सीआई भगवानलाल मेघवाल ने पुलिस एवं आमजन के दूरी को कम करने तथा अपने बच्चों को संस्कारवान करने के लिए पिपलिया के अटल सेवा केंद्र परिसर में पुलिस जन सहभागिता बैठक हुई। बैठक में सीआई भगवानलाल मेघवाल ने ग्रामीणों को कहा कि माता-पिता अपने बच्चों अच्छे संस्कार देते हुए बच्चों के मन में रहनी वाली बातों को दूर करने के लिए बच्चे अपने माता-पिता को बता सके ऐसा संस्कारवान करें। ताकि बच्चा अपने जीवन को बेहिचक अाैर संस्कारित होकर जी सके। माता-पिता बच्चों को शिक्षा से जोड़ें ताकि उसका जीवन सुधरकर उत्तरोत्तर उन्नति करते हुए कुछ बनकर आपके जीवन को भी सवारने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि खासकर यातायात नियमों की जानकारी सभी को होनी चाहिए ताकि वाहन चलाते समय तथा पैदल चलने के दौरान किसी प्रकार का हादसा अपने साथ नहीं हो सके। यातायात नियमों की जानकारी बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक को होना आवश्यक है, क्योंकि आज कल वाहनों से सबसे अधिक घटना दुर्घटनाएं हो रही है, जब तक हम जागरूक होकर यातायात नियमों की जानकारी अपने दिमाग में रखेंगे तो किसी भी प्रकार की दुर्घटना का शिकार होने से बच सकेंगे। इस दौरान कांस्टेबल धर्मेंद्रसिंह, कांस्टेबल कुलदीपसिंह, सरपंच प्रतिनिधि कालूराम मीणा, मोहनसिंह राठौड़, हिम्मतसिंह, लच्छीराम चौधरी, शंकर मीणा, किशन मीणा आदि
उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...