पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sanwaliyaji News Rajasthan News Sanvalaji Played Holi With Perfume Rs 470 Crores In Store For One And A Half Months

सांवलियाजी ने खेली इत्र से होली, डेढ़ महीने के भंडार मेंं आए 4.70 करोड़ रुपए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

51 ग्राम 740 मिली ग्राम सोना और 4773 ग्राम चांदी भी मिली भेंट में

मंदिर की परंपरा अनुसार डेढ़ महीने का भंडार खोला गया। अध्यक्ष कन्हैयादास वैष्णव व एसडीएम अंशुल आमेरिया की उपस्थिति में कड़ी सुरक्षा में गणना की गई। देर रात तक 4 करोड़ 69 लाख 97 हजार 500 रुपए की गिनती हो चुकी थी। कार्यालय व भेंटकक्ष में 24 लाख 3 हजार 811 रुपए, 51 ग्राम 740 मिली ग्राम सोना व 4773 ग्राम चांदी प्राप्त हुई। काफी संख्या में रेजगी सहित नोटों की गणना शेष है। पिछली होली पर डेढ़ महीने के भंडार में 4.62 करोड़ रुपए निकले थे। प्रशासनिक अधिकारी कैलाशचन्द्र, संपदा प्रभारी राजेंद्र शर्मा, रोकड़िया नंदकिशोर टेलर, गोशाला प्रभारी कालूलाल तेली, मंदिर प्रभारी चतरसिंह व संस्थापन प्रभारी लेहरीलाल गाडरी आदि मौजूद थे।

रंगों से भरा शृंगार, पिछवाई मेंं पिचकारी चलाती गोपियां

मंगलवार को पुजारी गोपालदास व लखन वैष्णव ने भगवान को रंग-बिरंगी पोषाक पहना कर मोरपंख से शृंगार किया। पिछवाई में पिचकारी चलाती गोपियां की छवि लगाई गई। राजभोग आरती के बाद भगवान को रंग गुलाल लगाकर पिचकारी से इत्र अर्पित किया। बाल स्वरूप को चौक में रखे रजत सिंहासन में विराजित कर पूजा की। विधायक कपासन अर्जुनलाल जीनगर व चित्तौड़गढ़ चंद्रभानसिंह आक्या, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। डीएसपी अदिति चौधरी व थानाधिकारी महेंद्रसिंह देवड़ा मय दल बल के तैनात रहे।

सांवलियाजी | सांवलिया सेठ ने धुलंडी पर जमकर होली खेली। भक्तों ने गुलाल और अबीर उड़ाए तो पुजारी ने पिचकारी से इत्र बरसाया। फूलडोल महोत्सव से दो दिन तक ब्रजभूमि सा माहौल रहा। इस दौरान डेढ़ महीने का भंडार भी खुला। जिसमें 4.70 करोड़ रुपए प्राप्त हो चुके हैं। अभी करीब 15 से 20 प्रतिशत गणना शेष है। मंगलवार को भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व अध्यक्ष कालूराम गुर्जर, पूर्व सरपंच हजारीदास वैष्णव, मंदिर सदस्य भैरूलाल सोनी व भैरूलाल गाडरी, प्रशासनिक अधिकारी कैलाशचन्द्र दाधीच, पूर्व सदस्य ममतेश शर्मा, मनोहर जैन, मदन तिवारी सहित हजारों श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ रंग गुलाल उड़ाते अगवानी की। गीता प्रचार सेवा समिति के श्रवण तिवारी, सुनील गदिया, अनिल दाधीच ने
सहयोग किया।
खबरें और भी हैं...