पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sanwaliyaji News Rajasthan News Sanvaliaji Temple Will Now Enter From Sinhwar

सांवलियाजी मंदिर में अब सिंहद्वार से ही होगा प्रवेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सांवलियाजी | सांवलियाजी मंदिर में रविवार से दर्शनों की नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। जिसमें श्रद्धालुओं का मंदिर में प्रवेश पूर्व दिशा में स्थित नवीन सिंहद्वार से ही होगा। जानकारी के अनुसार शनिवार को जिला कलक्टर चेतन देवड़ा, जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव एवं एडीशनल एसपी सरिता सिंह के साथ मंदिर दर्शन में यात्री सुरक्षा एवं सुविधा की व्यवस्था अवलोकन एवं चर्चा के बाद मंदिर मंडल के सीईओ व एडीएम मुकेश कुमार कलाल के निर्देश पर मंदिर में दर्शनों की नई व्यवस्था लागू की गई।

श्रद्धालु दक्षिणी कॉरीडोर से प्रवेश करेंगें तथा उत्तरी कॉरीडोर से बाहर निकलेंगे। अब तक हर समय खुले रहने वाले मंदिर के उत्तरी व दक्षिणी द्वार तथा ईमली वाले बावजी के रास्ते बंद कर दिए गए। केवल नवीन सिंहद्वार खुला रहेगा। इधर, नियमित रूप से मंदिर जाने वाले स्थानीय श्रद्धालुओं के मंदिर में जाने के लिए दक्षिणी द्वार पर व्यवस्था कायम की जा रही है। रविवार को भी एडीम मुकेश कलाल एवं एडिशनल एसपी सरिता सिंह ने मंदिर में चारों ओर भ्रमण कर नई व्यवस्था का निरीक्षण किया। शीघ्र ही नवीन प्रवेश द्वार में ही बालभाेग प्रसाद, सामानघर व जूताघर आदि व्यवस्थाएं कायम की जाएगी।
खबरें और भी हैं...