- Hindi News
- National
- Dhariyavad News Rajasthan News Seventh Day Of Legislation Listeners Listeners Offer 512 Arghya
विधान का सातवां दिन : श्रावक-श्राविकाओं ने 512 अर्घ्य चढ़ाए
महावीर मंदिर में जिनेन्द्र भगवान की पूजा, अभिषेक करते हुए श्रावक-श्राविकाएं।
धरियावद | श्री महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर में 9 दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान आराधना व विश्व शांति महायज्ञ के सातवें दिन लाभार्थी परिवार धनपाल वक्तावत सहित श्रावक-श्राविकाओं ने 512 अर्घ्य चढ़ाए। कार्यक्रम का सातवां दिन आचार्य सुनीलसागर महाराज ससंघ मुनि शुभमसागर महाराज व मुनि सक्षमसागर महाराज के सानिध्य में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। प्रतिष्ठाचार्य हंसमुख जैन के निर्देशन में विशाल जैन ने विधि विधान से इन्द्र इन्द्राणि एवं श्रावक श्राविकाओं ने जाप्य आराधना, अभिषेक, नित्यार्चन एवं विधान पूजन, भगवान जिनेन्द्र की आरती, शास्त्र सभा व धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। इस दौरान सूर्यप्रकाश बोहरा परिवार ने भगवान जिनेन्द्र की शांतिधारा का लाभ लिया। धर्म सभा में मुनि शुभमसागर ने प्रवचन दिए।