पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pratapgarh News Rajasthan News Shirdi Sai Baba Leaves On Foot From Bhinder

भींडर से शिर्डी साईं बाबा पैदल जत्था रवाना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भींडर। नगर से शिर्डी साईंनाथ के दर्शनों के लिए स्थानीय कालिका माता मंदिर से यात्रियों का पैदल जत्था रवाना हुआ । कालिका नवयुवक मंडल के अध्यक्ष पुष्करराज साहू के नेतृत्व में कुशाग्र, चेतन के सहयोग से युवा मंडल भींडर से साईं के दर्शनों के लिए पैदल जत्था रवाना हुआ। पैदल जत्था कानोड़, बांसी, प्रतापगढ़, रतलाम, धुले, माले गांव होते हुए करीब 700 किमी की पैदल यात्रा 20 से 25 दिनों में पूरी कर साईं के दरबार में पहुंचेंगे। इस अवसर पर मित्र मंडल के सैकड़ों युवा साथी, नेता प्रतिपक्ष एवं समाजसेवी श्यामसुंदर साहू, उद्योगपति कमलेश साहू, राजेंद्र साहू, किशन साहु, जितेन्द्र साहू ने पैदल जत्थे के यात्रियों का स्वागत किया।
खबरें और भी हैं...