- Hindi News
- National
- Mangalwar News Rajasthan News Shiva Is A Couple Of Power There Is Essence In The Vedas To Be Honest Turra Is The Man Of Kalangi
शिव शक्ति का है जोड़ा, वेदों में सार है, सच पूछो तो तुर्रा कलंगी का यार है…
छोटीसादड़ी. महाशिवरात्रि मेले का ड्रोन से लिया गया दृश्य।
छोटीसादड़ी. महाशिवरात्रि मेले में तुर्रा कलंगी दंगल में प्रस्तुति देते कलाकार।
छोटीसादड़ी। नगर पालिका द्वारा सात दिवसीय महाशिवरात्रि मेले के चौथे दिन बुधवार रात तुर्रा कलंगी दंगल का आयोजन किया गया, जिसमे तुर्रा अखाड़े के उस्ताद सत्यनारायण शर्मा मंगलवाड़ और कलंगी अखाड़े के उस्ताद उस्मान भाई घोसुण्डा ने गणपति वन्दना से दंगल की शुरुआत की। तुर्रा कलंगी दंगल का महा मुकाबला तुर्रा अखाड़ा के सत्यनारायण शर्मा और कलंगी अखाड़ा के उस्मान खान के बीच हुआ, जिसमें भगवती लाल मकवाना और रतन लाल सेन के बीच कई रोचक और धार्मिक कटाक्ष कर दर्शकों का मन मोह लिया।
कलंगी के रूप हजार, तुर्रा मारो एकलो घणो, वही कलंगी को श्रेष्ठ बताते हुए लक्ष्मी वीरांगना वातो भारी नाम कमायो, अंग्रेजाें से लोहा लेकर भारत को मान बढ़ायो। दंगल में सत्यनारायण शर्मा और उस्मान भाई घोसुंडा के बीच मुकाबले में बताया गया कि शिव शक्ति का है जोड़ा वेदों में सार है, सच पूछिये तो तुर्रा कलंगी का यार है। जिस पर कलंगी के कलाकार उस्मान भाई ने कहा कि क्या झूठ बोले मूर्ख यह कैसा सवाल है सच पूछो तो तुर्रा तांबे का तार है..प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। रतन लाल सेन घोसुण्डा, दुर्गेश राव चिकारड़ा और भगवती लाल मकवाना ने माया मनख़ा की और माया महादेव की प्रस्तुति पर काफी देर तक धार्मिक कटाक्ष और नोकझोंक हुई, जिसे दर्शकों ने सराहा। तुर्रा कलंगी दंगल में श्रोता भोर होने तक जमे रहे। दंगल के मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा, सुरेंद्र कुमार तंबोली थे। अध्यक्षता पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि पंडित कैलाश चंद्र उपाध्याय, अरविंद कुमार शर्मा, जीवराज पाटीदार, कैलाश चंद्र इंदौरा, ठेकेदार राजमल शर्मा, मिट्ठूलाल अग्रवाल, गोपाललाल साहू, माणकलाल सालवी, विशाल राव राही आदि थे। अतिथियों और कलाकारों का स्वागत नगर पालिका अध्यक्षा चंदनबाला कासमा, नपा उपाध्यक्ष रामचन्द्र माली, मेला कमेटी अध्यक्ष सुमित शर्मा, प्रदीप उपाध्याय, विजय सिंह पाटीदार, मनीष उपाध्याय, ललित कासमा, सुभाष व्यास ने किया। कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका उपाध्यक्ष रामचंद्र माली ने किया।