- Hindi News
- National
- Dhariyavad News Rajasthan News Sought Cooperation In Celebrating Holi Peacefully
होली शांतिपूर्ण मनाने में सहयोग मांगा
धरियावद थाना परिसर में हाेली सहित विभिन्न त्याेहार को लेकर डीएसपी अरविंद विश्नाेई, सीआई भगवानलाल ने सीएलजी की बैठक ली। विश्नाेई ने सीएलजी सदस्यों की मांग पर केसरियावाद में शीघ्र पुलिस चौकी खुलवाने का आश्वासन दिया तथा आमजन को कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की।
इस दौरान सीआई भगवानलाल ने कहा कि आप सभी स्वच्छता अभियान के तहत अपने मोहल्ले, गांव तथा नगर को स्वच्छ रखें। पुलिस स्टाफ की कमी है जिसके चलते उच्चाधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस स्टाफ बढ़ाने का आग्रह किया जाएगा। कानून व्यवस्था बिगड़ने पर किसी भी समय कॉल करें। तेज आवाज वाली बुलेट बाइक पर कार्रवाई की जाएगी। अाेवरलोड वाहन, शराब पीकर वाहन चलाने, अवैध रूप से शराब बेचने, नगर की अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को सुचारू करने, नगर को अतिक्रमण मुक्त करने, हाेली पर रास्ता जाम नहीं करने की बात कही।
अरनोद। स्थानीय थाने में होली के त्योहार को लेकर थानाधिकारी दीपक कुमार की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक के दौरान थानाधिकारी ने शांति बनाए रखने की अपील की। समाज सेवी जमनालाल मीणा ने कहा कि होली दहन की रात को शराबियों पर विशेष कार्रवाई की जाए। हरिओम शर्मा ने अरनोद के मुख्य बाजार और बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाने की मांग की। जाए। राधाबाई मीणा ने मांग रखी कि शादियों में पूरी रात डीजे बजाने पर पाबंदी लगाई जाए। इस दौरान कई सीएलजी सदस्य मौजूद थे।
जलोदा जागीर | पुलिस चौकी जलोदा जागीर में छोटीसादड़ी थाने में नव पदस्थापित एसएचओ रविंद्र प्रताप सिंह ने ग्रामवासियों के साथ सीएलजी मीटिंग ली। होली के त्यौहार में कानून व्यवस्था, क्षेत्र में अफीम की फसल के संबंध में सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था की जानकारी दी। यातायात संबंधित जानकारियां दी गई। इस दाैरान पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रकाश सिंह राणावत, पूर्व सरपंच डालचंद जणवा, पूर्व उप प्रधान गोविंद कुमावत, मनीष कुमावत, लक्ष्मी लाल जणवा, विकास जैन, श्रवण कुमावत, लक्ष्मी लाल बंबाेरी, पूर्व सरपंच बगदीराम जणवा बंबाेरी, गाेपाल मेनारीया, पुष्पकांत अामेटा सहित बंबोरी, माेतीपुरा, दूधीतलार्इ, रघुनाथपुरा, करजू, रावतपुरा, बंबोरा अादि गांवों के ग्रामवासी माैजूद रहे।
मूंगाणा। होली को लेकर गांव लोहागढ़, थाना पारसोला में थानाधिकारी मोहन सिंह चंद्रावत की उपस्थिति में सीएलजी और शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें कानून व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई। त्योहार को आपसी भाईचारे, शांति और आपसी सौहार्द से मनाने की बात कही। इस दौरान सीएलजी सदस्यों सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
अरनोद. सीएलजी बैठक में मौजूद सदस्य।
धरियावद. सीएलजी बैठक लेते सीअाई भगवानलाल।
जलाेदा जागीर. सीएलजी बैठक लेते थानाधिकारी।