- Hindi News
- National
- Dhariyavad News Rajasthan News Spread A Lot Sp Also Joined The Policemen39s Holi
खूब जमी गेर, पुलिसकर्मियों की होली में एसपी भी शामिल हुईं
जिला मुख्यालय सहित जिले भर में भाईचारे को बढ़ावा देने वाले होली पर्व को सोमवार को लोगों ने हर्ष और उल्लास के साथ मनाया।
जिला मुख्यालय पर गांधी चौराहे पर होलिका दहन किया गया। छोटीसादड़ी में हलवाई गली स्थित बजरंग व्यामशाला मे पंडित दशरथ उपाध्याय के सानिध्य में शुभ मुहूर्त में विधि विधान मंत्रोचार के साथ होलिका दहन किया गया। उपखण्ड क्षेत्र के जलोदिया केलुखेड़ा, सुबी, खेरमालिया, स्वरूपगंज, सेमरथली, कारुण्डा, केसुन्दा, नाराणी, बंबोरी धामनिया, अम्बावली सहित अन्य स्थानों पर सोमवार शाम शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। इस दौरान महिलाओं पुरुषों ने होली का पूजन किया और घर में सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। महिलाएं तथा बच्चे होली पूजन के लिए सज धजकर होलिका दहन स्थल पर पहुंचे। छोटी-छोटी बालिकाओं ने पूरे उत्साह के साथ होलिका में गोबर की बडुलियों की मालाएं होलिका दहन मे अर्पण की। महिलाओं ने होलिका दहन से पूर्व पूजा अर्चना की। होलिका दहन की आग में लोगो ने नए गेहूं की बालियां सेकीं। महिलाओं व बच्चों ने होलिका दहन की परिक्रमा कर बड़ों से आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं लोगों के घरों में जन्मे बच्चों का ढूंढोत्सव मनाया गया। लोगो के घरों में मिठाई व नमकीन बांटी गई। केसुंदा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सहकारिता और इंदिरा गांधी नहर मंत्री उदयलाल आंजना ने बच्चों के साथ होली खेल कर होली का पर्व मनाया।
विधायक रामलाल मीणा और पूर्व मंडी अध्यक्ष सुरेंद्र चंडालिया ने सोमवार को गांधी चौराहे पर होलिका का पूजन किया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष उदयलाल अहीर, ब्लॉक कोषाध्यक्ष पिंकेश पटवा, जिला प्रवक्ता मोहित भावसार, जिला सचिव अशोक धोबी, नगर संगठन महासचिव प्रवीण जैन, नगर परिषद पार्षद आशीष अहीर, नगर उपाध्यक्ष द्वारका प्रसाद देवड़ा, नगर महासचिव शंकर दासलानिया, नगर महासचिव केदार जोशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके बाद विधायक ने वाटर वर्क्स रोड पर भी होलिका दहन किया।
बंबोरी क्षेत्र में छोटे बच्चों में कोरोना वायरस का डर इस तरह फैल गया कि उन्होंने कृत्रिम रंग छोड़ प्राकृतिक रंगों से होली खेलने का निर्णय किया। फिर भी कुछ लोगों ने प्राकृतिक रंगों से तो कुछ ने कृत्रिम रंगों से होली खेली।
जलोदा जागीर में पंडित मनोज आमेटा के सानिध्य में होलिका दहन स्थल पीपल चौक निंबाहेड़ा रोड पर रात सवा 9 बजे मंत्रोच्चार के साथ किया गया। होलिका दहन के अगले दिन धुलंडी पर क्षेत्र में ढूंढोत्सव के कार्यक्रम हुए। इस दौरान बैंड बाजे, डीजे और मंदसौरी ढोल पर युवा नाचते हुए पिछले साल की होली के बाद जन्मे बच्चों को घोड़ी पर बैठाकर होलिका दहन स्थल पर ले गए। यहां विधि विधान के साथ होलिका दहन स्थल पर फेरे लिए। वहीं रंगोत्सव पर युवा टोलियां बनाकर रंग लगाते दिखे।
पारसोला में होली पर्व पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार ढोल नगाड़े और गांव के पंचों के साथ मनाया गया। बोहरवाड़ी में बड़ी होली रावली होली की विधि विधान से पूजा कर शाम साढ़े 7 बजे दहन किया गया। होलिका दहन के साथ इस वर्ष नव विवाहित युवाओं ने होली के सात फेरे लिए। इसके बाद रावली होली से आग ले जाकर पंचाल, पटेल और मेघवाल समाज की होली का दहन किया। इस अवसर पर सर्व समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। होलिका दहन के साथ गांव के प्रमुख चौराहे पर गेर नृत्य शुरू हुए। होलिका दहन के अगले दिन परम्परा के अनुसार गांव में महिलाओं ने ठंडी होली को जल चढ़ाकर पूजा अर्चना की। ढूंढोत्सव भी मनाया गया। बुधवार को सामूहिक रूप से डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए धूलंडी पर्व मनाया गया।
अरनोद। अरनोद में राजमहल चौक, सदर बाजार, नई आबादी में होलिका दहन किया गया। धूलेंडी के दिन बच्चों ने गुलाल और अबीर से होली खेली। गौतमेश्वर में गैर नृत्य के साथ धूलेंडी पर्व मनाया गया।
विभिन्न समाजाें ने मनाया सामूहिक ढूंढोत्सव
धरियावद| रावला चाैक में हाेली पर परंपरागत रूप से हाेलिका दहन हुअा। रात साढ़े 8 बजे विधि विधान से पूजा कर होलिका दहन किया। इस दौरान नए दुल्हों सहित लाेगाें ने होली की परिक्रमा कर मनोकामनाएं मांगी। इसके साथ ही धरियावद के कलार चाैक, माली मोहल्ला, गांधीनगर, होली फला, पुरानी कॉलोनी, नई कॉलोनी, कुम्हार वाड़ा, कल्याणपुरा सहित सभी गांवाें में होलिका दहन हुअा। होली पर क्षेत्र में विभिन्न समाजाें ने सामूहिक ढूंढाेत्सव मनाए। पालीवाल समाज ने समाज के नोहरे में सामुहिक रूप से नए बच्चों को ढूंढने का कार्यक्रम हुअा। साथ ही जैन समाज सहित विभिन्न समाजाें के भी सामुहिक ढूंढोत्सव हुए। इसमें विभिन्न समाज के लोग बैंड-बाजों के साथ छोटे बच्चों को लेकर रावला चाैक पर पहुंचे। जहां हाेली की परिक्रमा कर अाशीर्वाद लिया। धुलंडी के माैके पर लाेगाें ने अबीर गुलाल से तिलक होली खेलकर पानी बचाने का संदेश दिया। दिनभर बच्चाें सहित बड़े भी एक-दूजे से मिलकर हाेली की शुभकामनाएं देते हुए गुलाल लगाते नजर अाए। कई जगहाें पर डीजे साउंड लगाकर सामुहिक रूप से हाेली मनाई। जवाहरनगर, खुंता, पारेल, नलवा सहित सभी गांवों में भी धुलंडी पर लाेगाें ने एक दूजे काे शुभकामनाएं दीं। लोहागढ़, केसरियावाद में लाेगाें ने सामूहिक गैर नृत्य किया। इसके साथ ही राजमहल प्रांगण में गाडरी समाज के युवाअाें ने गैर नृत्य किया। इसमें भाग लेने के लिए पहुंचे लाेगाें का भानुप्रताप सिंह राणावत ने अबीर लगाकर सभी का स्वागत किया।
अरनोद। अरनोद में राजमहल चौक, सदर बाजार, नई आबादी में होलिका दहन किया गया। धूलेंडी के दिन बच्चों ने गुलाल और अबीर से होली खेली। गौतमेश्वर में गैर नृत्य के साथ धूलेंडी पर्व मनाया गया।
बारावरदा। मधुर तालाब गांव में आदिवासियों ने अपनी परम्परा निभाते हुए होली के त्योहार पर इष्टदेवों के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। गंगाराम मीणा ने बताया कि समाज के लोग ढोल, कांनगड़, ताजिया घुंघरू की ताल पर हाथों में तलवार लाठियां, पांव में घुंघरू बांधकर गैर नृत्य प्रस्तुत किया।
पुलिस अफसरों के साथ जवानों ने लगाए ठुमके
प्रतापगढ़। रंगों के पर्व होली के अवसर पर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मियों ने बुधवार को पुलिस लाइन और थानों में होली मनाई। बता दें कि पुलिसकर्मी होली के दिन हमेशा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर रहते हैं। इस कमी को दूर करने के लिए शहर में पुलिस जवान होली के अगले दिन यह त्योहार मनाते हैं। पुलिस लाइन में जवानों ने अपने अधिकारियों के साथ होली खेली। इसके बाद डीजे की धुन पर सभी ने डांस किया। रंगों से सराबोर पुलिसकर्मी आज अलग ही रंग में डूबे नजर आए। डीजे की धुन पर सभी ने मिलकर डांस किया। पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना और एएसपी अशोक कुमार मीणा की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। सभी होली की मस्ती में सराबोर नजर आए। सिपाहियों ने फिल्मी व राजस्थानी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। महिला सिपाहियों ने भी पुलिस अधीक्षक के साथ होली पर्व का उल्लास मनाया। इस मौके पर कई थानाधिकारी भी मौजूद थे। कई थानों में लहंगा और साड़ी पहनकर पुलिसकर्मियों ने नृत्य किया। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जमकर होली खेली।
धरियावद
धरियावद
अरनोद
बंबोरी. होलिका दहन करते हुए लोग।
प्रतापगढ़. होली खेलते पुलिसकर्मी और मौजूद एसपी पूजा अवाना ।
बारावरदा. गेर नृत्य प्रस्तुत करते आदिवासी समाज के लोग।