- Hindi News
- National
- Pratapgarh News Rajasthan News Swords In The Family Of Brothers In Ghoti And House Dispute 8 Seriously Injured
घूमटी और मकान विवाद में सगे भाइयों के परिवार में चली तलवारें, 8 गंभीर घायल
अस्पताल में भर्ती घायल
कृषि मंडी के सामने हुई वारदात, क्रॉस केस
प्रतापगढ़ | शहर के कृषि मंडी चौराहे पर टोकरी व्यवसाय करने वाले दो सगे भाइयों के परिवार में घूमटी और मकान के मामले को लेकर रविवार को खूनी संघर्ष हो गया। टोकरी व्यवसाय को लेकर चल रहे विवाद को लेकर रविवार सुबह दोनों परिवार के लोगों ने एक-दूसरे पर तलवारों से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों परिवार के 8 लोग गंभीर घायल हो गए। थोड़ी सी कहासुनी को लेकर दोनों भाइयों ने अपने ही परिवार के लोगों पर तलवारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। एक परिवार ने मामले में घर छीनने का तो दूसरे ने घूमटी छिनने का आरोप लगाया। इस हमले में परिवार की महिलाओं को भी गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलने पर प्रतापगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां पुलिस ने दोनों ही पक्षों की रिपोर्ट लेकर एक दूसरे के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाल मदन लाल खटीक ने बताया कि कृषि मंडी रोड पर टोकरी व्यवसाय करने वाले वाटर वर्क्स चौराहा निवासी नागराज पुत्र मांगीलाल जटिया और उसके भाई सुखदेव जटिया के परिवारों के बीच ये विवाद हुआ। दोनों कृषि मंडी के सामने ही पुराने टायरों से टोकरी बनाने का काम करते हैं। दोनों के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी और रविवार को विवाद लड़ाई तक पहुंच गया।
दोनों पक्षों ने दी रिपोर्ट : मामले में नागराज जटिया ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई सुखदेव व अन्य उसका व्यवसाय हथियाना चाहते हैं। इस कारण रविवार को उसके पुत्र रवि सहित अन्य अभियुक्तों ने उसके परिवार पर तलवारों से हमला कर दिया। इसमें सभी लोग गंभीर घायल हुए। दूसरी तरफ से सुखदेव के पुत्र रवि ने रिपोर्ट दी कि नागराज और उसके परिवार ने सुखदेव के परिवार पर तलवारों से हमला कर सभी को गंभीर घायल कर दिया। घटना के बाद बड़ी संख्या में मौके पर लोग जमा हो गए।
ये हुए घायल : मामले में नागराज के परिवार से वह खुद, उसकी प|ी माया देवी, पुत्र जगराज जटिया, पुत्रियां अंजु और मंजु घायल हुए। जबकि सुखदेव के परिवार से वह खुद, उसका पुत्र रवि और प|ी लाली बाई के तलवार से गंभीर चोटें आई। सभी का राजकीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। दोनों पक्षों से अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।