- Hindi News
- National
- Dhariyavad News Rajasthan News Teams Made People Aware To Deal With Corona System Of Isolation From District Hospital To Phc
कोरोना से निपटने के लिए टीमों ने लोगों को जागरूक किया, जिला अस्पताल से पीएचसी तक आइसोलेशन की व्यवस्था
सेमली गांव में दुबई से आया व्यक्ति, जांच के लिए पीएचसी की टीम पहुंची
अवलेश्वर | क्षेत्र के गांव सेमली के निवासी कन्हैया लाल सुथार 7 मार्च को दुबई से अपने घर आया। जिसके बाद पीएचसी अवलेश्वर के डॉक्टर ललित पाटीदार को इसकी जानकारी होने पर वे शनिवार को टीम के साथ सेमली गांव कन्हैया लाल सुथार के घर पहुंचे। जिस से बातचीत कर कोरोना से बचाव के लिए समझाया। उनको ज्यादातर समय घर में रहने की सलाह दी। हालांकि कन्हैया लाल सुथार दुबई से आने के बाद स्वस्थ है, फिर भी डॉक्टरों द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है। डॉक्टर मोहित वधवा, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, जेसीपीओ टीम ने इस दौरान ग्रामीणों को भी वायरस से बचाव की जानकारी दी।
कोरोना वायरस से बचने के लिए डॉक्टराें ने की खांसी, बुखार पर जांच की अपील
धरियावद | कोरोना वायरस फैलने के बाद धरियावद हॉस्पिटल में रोजाना 500 से 550 मरीज का उपचार किया जा रहा है। एक तरफ सर्दी, खासी एवं बुखार होने से विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारी कोरोना वायरस फैलने के लक्षण बताए जा रहे है, तो दूसरी तरफ धरियावद रेफरल हॉस्पिटल में 11 में से मात्र दो चिकित्सक ही 500 मरीजों का उपचार करने के लिए मजबूर है, इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। डॉ. अवधेश बैरवा ने बताया कि हॉस्पिटल में रोजाना 500 मरीज उपचार कराने आ रहे है, इसमें सबसे अधिक मरीज सर्दी, खासी, बुखार, सिर दर्द आदि है। उन्होंने अपील की है कि मरीजों के साथ एक व्यक्ति ही उपचार के लिए साथ में आए, डिलेवरी वाली महिला के साथ में परिवार के मात्र 2 या 3 सदस्य आए ताकि अस्पताल में भीड़ कम हो तथा किसी भी प्रकार की वायरल बीमारी नहीं हो। मुंह से खासते वक्त मुंह पर कपड़ा रखे तथा दूसरे लोगों से दूर जाकर खासे, शौच के बाद, खाने से पहले व बाद में हाथ धोवे तथा आवश्यक रूप से दिन में अधिक से अधिक बार साबुन से हाथ धोवें।
जिला स्तर पर कंट्रोल रूमः कोरोना वायरस से जुड़ी हर प्रकार की सूचना एवं जानकारी के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम खोला गया है। इसका नंबर 01478-222564 जारी किया गया है, यह कंट्रोल रूम 24 घंटे सभी दिवस पर काम कर रहा है। इसी के साथ आपात स्थिति में राज्य स्तर पर भी सूचनाओं और समाधान के लिए नंबर जारी किया है। सर्वे और स्क्रीनिंग विदेशों से आने वाले आगंतुकों की पूरी लाइन लिस्ट तैयार की गई है। विदेश से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग एवं जानकारी जुटाई जा रही है। एएनएम और आशा के साथ ही रेपिड रेस्पांस टीमें जरूरी उपाय सुनिश्चित कर रहे है। इस वर्ष अब तक 11 हजार 811 घरों में पहुंचकर टीम द्वारा स्क्रीनिंग की जा चुकी है। स्क्रीनिंग की प्रकिया जारी है।विभागीय बैठक ः जिला प्रशासन के नेतृत्व में अंर्तविभागीय बैठक की जा चुकी है। पुलिस, पर्यटन विभाग के साथ ही दूसरे विभागों की भी मदद ली जा रही है। इसी के साथ प्रशासन के निर्देशानुसार समय-समय पर गतिविधियां संचालित की जा चुकी है।
प्रतापगढ़ | विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। ऐसे में प्रशासन और चिकित्सा विभाग ने कोरोना वायरस की प्रतापगढ़ में नो एंट्री के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने बताया कि यह दौर घबराहट और अफवाहों पर ध्यान देने का नहीं बल्कि जागरूकता संबंधी उपायों को अपनाने का है। उन्होंने आम जन से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस को ज्यादा महत्व देने के बजाय सुरक्षा और जागरूकता की बात ज्यादा जरूरी है। इसके लिए तैयारियों के बारे में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ वी.के जैन ने जानकारी दी।
रैपिड रेस्पांस टीम ः सीएमएचओ डॉ. जैन ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति, संदिग्धों की जांच और राहत के लिए कुल 45 रैपिड रेस्पांस टीम बनाई गई है। प्रत्येक ब्लॉक की यह टीमें 24 घंटे रेस्पांस के लिए तैयार हैं। जिला स्तर पर उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वा.), फिजीशियन, पैथोलाॅजिस्ट, शिशु रोग विशेषज्ञ, एपिडिमियोलाॅजिस्ट, दवा वितरण प्रभारी सहित पांच सदस्यों की एक टीम जिला स्तर पर गठित है। जो हर सूचना पर तुरंत रेस्पांस कर रही है। साथ ही हर ब्लॉक के लिए जिला प्रशासन द्वारा एसडीएम को खंड नोडल अधिकारी व बीसीएमओ को सह नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही जिला स्तर पर भी प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिनकी जिम्मेदारी मॉनीटरिंग और सुपरविजन की है।
आइसोलेशन एवं क्वारनटाईन वार्ड ः जिला चिकित्सालय में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जिसमें संभावित व संदिग्ध रोगी को भर्ती किए जाने की व्यवस्था है। जबकि सीएचसी और पीएचसी पर भी आइसोलेशन के लिए एक स्थान निर्धारित किया गया है। वहीं जिला स्तर पर पीएचसी बगवास को काॅरेनटाइन वार्ड बनाया गया है।
प्रतापगढ़. कोरोना वायरस को लेकर प्रचार, प्रसार करतीं चिकित्साकर्मी, मेडिकल स्टाफ की टीम ने बच्चों को कोरोना वायरस के लक्षण, बचाव तथा सावधानियों के बारे में बताया।
प्रतापगढ़. कोरोना वायरस को लेकर पर चिकित्साकर्मी और बैठक में मौजूद अधिकारी।