पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sanwaliyaji News Rajasthan News The Amount Of Sanwaliyaji39s Reserves Reached 542 Crores

सांवलियाजी के भंडार की राशि 5.42 करोड़ पहुंची

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कृष्णधाम में 9 मार्च को खोले गए भंडार की राशि की गुरुवार को हुई दूसरे दौर की गणना के बाद कूल राशि 5 करोड़ 42 लाख 89 हजार 530 रुपए पहुंच गई। जानकारी के अनुसार सांवलियाजी की राजभाेग आरती के बाद मंदिर मंडल अध्यक्ष कन्हैयादास वैष्णव एवं सदस्य भैरूलाल साेनी की उपस्थिति में कोषागार में सुरक्षित गणना से बची हुई दानराशि लाकर मंदिर चौक में रखी गई। जिसकी प्रशासनिक अधिकारी कैलाशचंद्र दाधीच, राेकड़िया नंदकिशोर टेलर एवं संपदा प्रभारी राजेंद्र शर्मा के सानिध्य में मंदिर कर्मचारियों ने गणना की। जिसमें 72 लाख 92 हजार 30 रुपए की प्राप्ति हुई। इसके पहले मुख्य दिवस पर भंडार से 4 करोड़ 69 लाख 97 हजार 500 रुपए की प्राप्ति हुई थी। इसके अलावा भंडार से 80 ग्राम सोना व 3 किलो चांदी की प्राप्ति हुई है। अभी भी करीब 5 प्रतिशत दान राशि की गणना किया जाना शेष है। इधर, मंदिर में ओसरा पुजारी ने सांवलियाजी का आकर्षक श्रंगार किया।

खबरें और भी हैं...