- Hindi News
- National
- Dhariyavad News Rajasthan News The Leopard Attacked Goats Tied In The Fence
बाड़े में बंधी बकरियों पर तेंदुए ने किया हमला
धरियावद प्रादेशिक वनखंड अधीनस्थ ग्राम पांचागुड़ा स्थित हुरजी पुत्र मंगला मीणा के घर समीप बाड़े में बंधे बकरे पर तेंदुए ने हमला कर मार दिया। सुबह जागने पर प्रार्थी ने बकरा नहीं देखा ताे उसके खून के निशान देखते हुए वह खेत की अाेर गया, जहां बकरा मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय वन अधिकारी तेजपाल मीणा के निर्देश पर वनपाल राधाकृष्ण माैके पर पहुंचे तथा बकरे का पीएम कराकर नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।