- Hindi News
- National
- Dhariyavad News Rajasthan News The Message Of Saints Curiosity Patience Leadership Ability Concentration Necessary For Success
संतों का संदेश : सफलता के लिए जिज्ञासा, धैर्यता, नेतृत्व की क्षमता, एकाग्रता जरूरी
गायत्री शक्तिपीठ पर हुअा यज्ञ
धरियावद| गायत्री शक्तिपीठ शिकारवाड़ी में गायत्री यज्ञ हुआ। चालीस दिन की साधना में साधकों ने 33 गायत्री माला प्रतिदिन कर सवा लाख गायत्री मंत्र जपे, एक दिन मेंं मोन साधना, चालीस दिन का ब्रहा्रचर्य वृत, एक दिन की अखंड ज्योति साधना, एक दिन का गृह त्याग वृत, देवस्थानों की साफ-सफाई आदि कार्यक्रम हुए। इस साधना में धरियावद के ग्यारह भक्तों ने शांतिकुंज हरिद्धार के प्रतिनिधि पंडित मोहनजी के सानिध्य में साधना की। कार्यक्रम के दौरान गायत्री माता का विशेष शृंगार हुआ।
रामोत्सव को भव्य बनाने के लिए विभिन्न संगठनों की बैठक हुई
देवगढ़ (राजसमंद) | होली चातुर्मास के तहत श्रमण संघीय महामंत्री सौभाग्य मुनि ने गुरुवार को धर्म सभा में कहा कि मनुष्य की चिंतना शक्ति विचार को तथा कर्मठता, शक्ति प्रयोग को प्रेरित करती है। यह दोनों शक्तियां अनमोल हैं। इनके अभाव में जीवन सफल नहीं हो सकता है। उन्होंने अध्यात्म ज्ञान, चिंतन का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि कर्मठता शक्ति का प्रयोग नहीं कर सकते। यथासमय उनका प्रयोग कर व्यक्ति पूरा लाभ प्राप्त कर सकता है। मुनि ने क्रोध को शांत करने के लिए संयम, साधना, क्षमा, दया, परोपकार, जैसे गुणों काे अपनाना चाहिए। सीता स्वयंवर में परशुराम के क्रोध को श्रीराम ने संयम भाव से शांत किया। सुकन मुनि ने कहा कि व्याधि, वंदना, जीवन को हताश करती है। प्रभु की वाणी शेरनी के दूध के सम्मान है, जिसका उपयोग कर साधना कर व्यक्ति मानव जीवन को सार्थक बना सकता है।
प्रतापगढ़. बैठक में मौजूद लोग।
प्रतापगढ़। रामोत्सव पर्व को 2 अप्रैल को भव्यता के साथ मनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, श्रीराम जन जागरण समिति, मात्र शक्ति और दुर्गावाहिनी की बैठक राम वाटिका कार्यालय पर की गई। विहिप प्रचार प्रसार प्रमुख दीपक शाह ने बताया कि बैठक में विभाग संगठन मंत्री भंवरसिंह और बजरंग दल जिला संयोजक प्रकाश पहलवान के तत्वावधान में रामोत्सव को भव्य बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए। जिसमें विभिन्न प्रखंडो में जाकर बैठकें लेना और ग्रामवासियों को शोभायात्रा में आने के लिए निमंत्रण देना आदि शामिल है। शहर में संपर्क कर शहर में स्वागत द्वार, जलपान की व्यवस्था, विभिन्न चिह्नित जगहों को सजाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। विहिप के शुभम चंडालिया ने बताया कि कार्यकर्ताओ के लिए काफी संख्या में दुपट्टे, भगवा टोपी और ध्वज मंगवा लिए गए हैं। शोभायात्रा के बाद संतो के प्रवचन और बौद्धिक चिंतन के लिए संतों को निमंत्रण भेजा गया है। साथ ही शोभायात्रा में चलने वाले भगवान श्रीराम के रथ और आकर्षक झांकियों की तैयारी जोरों पर है। दुर्गा वाहिनी और मात्र शक्ति की बहनें शहरवासियों को पीले चावल भेंट कर शोभायात्रा में आने का निमंत्रण देंगी। 15 मार्च को पुन: बैठक की जाएगी।