पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhariyavad News Rajasthan News Various Programs Organized On The 150th Birth Anniversary Of Mahatma Gandhi

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धरियावद. प्रतियाेगिता में प्रस्तुति देती बालिका।

छोटीसादड़ी. दांडी यात्रा के दूसरे दिन प्रस्तुति देती बालिका।

छोटीसादड़ी |महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर शुक्रवार को ओंकार माध्यमिक स्कूल के परिसर में अायाेजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार गणेश लाल पांचाल, मुख्य अतिथि मार्तंड मराठा, सहसंयोजक, विशिष्ट अतिथि जगन्नाथ सोलंकी संयोजक, वीरेंद्र कुमार आदित्य, विजय शर्मा थे। सीबीओ महेंद्र गुप्ता, प्रकाश साहू प्रधानाध्यापक ओंकार माध्यमिक स्कूल, हीरालाल शर्मा, ललित टेलर आदि थे। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रथम राजनंदनी, द्वितीय स्थान नुसरत बानो राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल पुराना छोटीसादड़ी, तृतीय स्थान लव प्रजापत ओंकार माध्यमिक स्कूल छोटीसादड़ी ने हासिल किया। प्रतियोगिताएं में विजेताओं काे पुरस्कार वितरण किया गया।

धरियावद| महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष में आयोजित सप्ताह के अंतर्गत उपखंड अधिकारी हेमंत कुमार के निर्देशन में द्वितीय दिवस को महात्मा गांधी के भजन एवं देश भक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक स्तर के 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल के कशिश सुथार, द्वितीय स्थान सोफिया पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल के पूर्वी वक्तावत, सकीना बोहरा, कशिश कोठारी, शिवानी सेन अाैर अवधि जैन एंड ग्रुप, तृतीय स्थान राजकीय प्राथमिक स्कूल नई बस्ती के भावना मेघवाल ने प्राप्त किया। इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राममोहन मीणा, संदर्भ अधिकारी प्रवीण सिंह भाटी ने महात्मा गांधी की दांडी यात्रा सप्ताह के दौरान किए जाने वाले आयोजन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में निर्मला मीणा, भारती दाधिच, मीनार्थी स्वर्णकार, कौशल्या नायक, कमलराम मीणा, नारायण मेघवाल आदि ने भी प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग किया। प्रतियोगिता प्रभारी योगेश कुमार जाटव ने संचालन किया गया।

घंटाली। राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल पावटीपाड़ा में महात्मा गांधी की 150 जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को गांधी भजन और राष्ट्रभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उपखंड अधिकारी पीपलखूंट दिनेश कुमार मंडोवरा की अध्यक्षता और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पीपलखूंट राजेंद्र निनामा के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ।
खबरें और भी हैं...