पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विमंदित को अस्पताल में कराया भर्ती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रतापगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को मानवाधिकार समिति प्रतापगढ़ और इकाई धरियावद की ओर से मानसिक रोगी धरियावद में पीड़ित होने और उसे समुचित उपचार नहीं मिलने की सूचना प्राप्त हुई। यह विमंदित धरियावद नगर में काफी समय से रह रहा था। अतुल नामक इस युवक के पांव में गंभीर जख्म था। हालांकि पूर्व में धरियावद समिति सदस्यों ने चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाई, लेकिन पिछले दो दिनों से अतुल जख्म के कारण चलने फिरने में भी असमर्थ हो गया था। इस पर अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति धरियावद ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्र लिखकर अतुल को उच्च चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए अवगत करवाया। प्राधिकरण सचिव एडीजे लक्ष्मीकांत वैष्णव ने अवकाश के बाद भी तुरन्त प्रभाव से आदेश जारी करते हुए सीएमएचओ, ब्लाॅक चिकित्सा अधिकारी धरियावद और चिकित्सा प्रभारी को निर्देशित करते हुए मनोरोगी अतुल को जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए आवश्यक उच्च चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने का आदेश दिया। अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिन पैनल लॉयर अजित कुमार मोदी को अधिकारियों से समन्वय स्थापित करके अतुल को जिला चिकित्सालय में शिफ्ट करने की जिम्मेदारी सौंपी। चिकित्सकों और समिति सदस्यों ने अतुल को नहलाकर नए कपड़े पहनाए। चिकित्सालय में ड्रेसिंग के बाद अतुल को राजकीय वाहन से जिला चिकित्सालय में शिफ्ट किया। अतुल का इलाज शुरू कर िदया है।
खबरें और भी हैं...