गायत्री शक्तिपीठ पर हुअा यज्ञ
धरियावद| गायत्री शक्तिपीठ शिकारवाड़ी में गायत्री यज्ञ हुआ। चालीस दिन की साधना में साधकों ने 33 गायत्री माला प्रतिदिन कर सवा लाख गायत्री मंत्र जपे, एक दिन मेंं मोन साधना, चालीस दिन का ब्रहा्रचर्य वृत, एक दिन की अखंड ज्योति साधना, एक दिन का गृह त्याग वृत, देवस्थानों की साफ-सफाई आदि कार्यक्रम हुए। इस साधना में धरियावद के ग्यारह भक्तों ने शांतिकुंज हरिद्धार के प्रतिनिधि पंडित मोहनजी के सानिध्य में साधना की। कार्यक्रम के दौरान गायत्री माता का विशेष शृंगार हुआ।