पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajsamand News Rajasthan News 265 Lakh Ml Milk Was Given In Two Years 944 Newborn Benefited From This

दो साल में 2.65 लाख एमएल दूधदान हुआ, इससे 944 नवजात को मिला लाभ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजसमंद | राजकीय आरके अस्पताल में आंचल मदर मिल्क में दो साल में दो लाख 65 हजार 200 मिली लीटर दूध इकट्ठा किया है। इससे 944 नवजात को लाभांवित किया। इसके दो साल पूरे होने पर गुरुवार को सीएमएचओ डाॅ. जेपी बुनकर, पीएमओ डाॅ. ललित पुरोहित की मौजूदगी में स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल चिकित्सालय के विभागाध्यक्ष डाॅ. मंजू पुरोहित, प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सुरेश मीणा, उपनियंत्रक डाॅ. सुनीता महात्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. प्रदीप सोनी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सारांश सबल, नर्सिंग अधीक्षक रायसिंह, नर्सिंग प्रभारी नरेंद्र महात्मा, नानालाल कुमावत, प्रकाश वैष्णव, वेलचंद डाबी, महावीर इंटरनेशनल त्रिशला के जोन को-ऑर्डिनेटर तथा सेक्रेटरी प्रीतू जैन, आंचल मिल्क बैंक मैनेजर इंदिरा जीनगर, लक्ष्मी रेगर आदि मौजूद थे।

पीएमओ डाॅ. ललित पुरोहित ने बताया कि बेहतर काउंसलिंग के चलते माताएं स्वेच्छा से दुग्ध दान कर नवजात बच्चों के लिए जीवनदायक सिद्ध हो रही है। विभिन्न गांवों में 40, निजी अस्पतालों में 15 नवजात शिशुओं को दूध उपलब्ध करवाया है। मिल्क बैंक मैनेजर इंदिरा जीनगर ने बताया कि टीम की सदस्य कांता, उषा, सरोज, नीतू के सहयोग से 12 हजार 388 माताओं को स्तनपान कराने में सक्षम बनाया गया। अब तक 927 माताओं ने दो हजार 696 बार दुग्धदान किया।
खबरें और भी हैं...