पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khamnor News Rajasthan News Accused Of Engagement And Cheating Lakhs Of Rupees Claiming To Be A Wrong Gotra Case Registered

गलत गौत्र बताकर सगाई करने और लाखों रुपए ठगने का आरोप, मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खमनोर | थाना क्षेत्र के गांवगुडा निवासी गिरधारीलाल पुत्र वरदीचंद चंदेल ने गोगुंदा के निवासी और हाल सूरत के कामरेज में रहने वाले ट्रांसपोर्ट व्यवसायी देवीलाल पुत्र हरिराम चाैहान सहित 4 के खिलाफ खमनोर थाने में परिवाद पेशकर मामला दर्ज करवाया। परिवाद में बताया कि देवीलाल बोलीवाल ने अपनी गौत्र चाैहान बताकर अपनी बेटी खुश्बू की उसके पुत्र मुकेश चंदेल से सगाई करने की बात की। वहीं खुश्बू बोलीवाल ने मुकेश को प्रेमजाल में फंसा कर मुकेश का एटीएम अपने कब्जे में लेकर मोटी रकम ले ली। गिरधारी लाल चंदेल ने देवीलाल बोलीवाल, कलावती बोलीवाल, खुश्बू बोलीवाल व सागर बोलीवाल के खिलाफ गलत गौत्र बताकर सगाई का कच्चा दस्तूर करवाने, मोबाइल से मुकेश संपर्क कर उसे प्रेमजाल में फंसाने और उससे महेंगे आइटम व नगद रुपए ऐंठने, उसका एटीएम कार्ड अपने कब्जे में कर बैंक खाते से हजारों रुपए निकालने व मंगलसूत्र खरीदने और अब सगाई और शादी करने से मुकरने का आरोप लगाया। गिरधारीलाल ने देवीलाल पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगा कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं...