- Hindi News
- National
- Nathdwara News Rajasthan News Ballast Was Cast For Asphalt Work Incomplete
डामरीकरण के लिए गिट्टी डाली थी, काम अधूरा
राजसमंद : नालियों के अभाव में गंदा पानी रास्ते में फैला
खटामला की भागल में नालियां नहीं होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी बीच रास्ते में फैलता है। इससे कीचड़ पसरा रहता है। लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बड़ी इमली के नीचे, बस स्टैंड पर गंदा पानी भर जाता है। जब से नल योजना शुरू हुई तब से अधिक मात्रा में गंदा पानी आने से मार्ग बदहाल हो गया। गंदा पानी भरा रहने से मच्छर आदि पैदा हो रहे है। इससे लाेगाें की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
मुकेश कुमावत, सिटीजन रिपोर्टर
राजसमंद : एक साल से सड़क का काम अधूरा पड़ा, हाे रहे हैं हादसे
शहर के समीप सुंदरचा ग्राम पंचायत में डिप्टी गांव में बीडा की भागल जाने वाले मार्ग पर एक साल पूर्व डामरीकरण करने के लिए गिट्टी डाली गई थी। लेकिन इसके बाद काम काे अधूरा छाेड़ दिया गया। इस मार्ग पर बड़े गढ्ढे हाे रहे है। इसके कारण अाए दिन दुपहिया वाहनधारी हादसे का शिकार हाेते जा रहे है। कई बार ग्रामीणाें ने इस सड़क पर डामरीकरण कराने की मांग की लेकिन अब तक जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे।
देवीलाल गुर्जर, सिटीजन रिपाेर्टर
आप हमें ऐसे बता सकते हैं जन समस्याएं
अगर आपके क्षेत्र में भी ऐसी कोई जन समस्या या परेशानी हो तो दैनिक भास्कर को बताएं। हम आपकी समस्याएं संबंधित विभाग तक पहुंचाएंगे। राजसमंद शहर से संबंधित समस्या और फोटो rajsamandbhaskar@gmail.com और नाथद्वारा क्षेत्र की समस्याएं dbc.ntd2019@gmail.com पर ई-मेल कर सकते हंै। 9672990472(राजसमंद), 9001061933 (नाथद्वारा), पर वाट्स एप भी कर सकते हैं। समाचार प्रकाशन के बाद समस्या के समाधान होने पर भी हमें अवगत कराएं।