- Hindi News
- National
- Rajsamand News Rajasthan News Call For Action To Save Wildlife Habitats Stop Animal Crime
वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों को बचाने, जानवरों से जुड़े अपराध रोकने पर कदम उठाने का आह्वान
राजसमंद. साधना शिखर में वन विभाग की कार्यशाला में जानकारी देते हुए अधिकारी अाैर माैजूद वनकर्मी।
राजसमंद | मानव वन्यजीव संघर्ष रोकथाम, जैव विविधता तथा वन सुरक्षा पर गुरुवार को साधना शिखर में वन कर्मचारियों का प्रशिक्षण हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य वन संरक्षक राजकुमार सिंह नरूका ने की। उन्होंने कहा कि हमें वन्यजीव अपराधों को रोकने के लिए कारगर कदम उठाने होंगे। वन सुरक्षा के लिए समय-समय पर इस तरह प्रशिक्षण शिविर करने होंगे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वन्यजीव विशेषज्ञ (राज्य वन्य जीव स्टेंडिंग कमेटी सदस्य) डॉ. सतीष शर्मा अाैर सदस्य वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के अनिल रोजर्स ने विभिन्न विषयों पर वन कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। मानव वन्यजीव संघर्ष रोकथाम विषय पर रोजर्स ने कहा कि हमें वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों को बचाना होगा। स्थानीय लोगों में जागरूकता लाकर रेस्क्यू के वक्त भीड़ को नियंत्रित करने जैसे उपायों को अपनाकर मानव वन्यजीव संघर्ष को कम किया जा सकता है। डॉ. शर्मा ने बताया कि जैव विविधता संरक्षण अपनाकर ही मानव जीवन को सुरक्षित किया जा सकता है। डॉ. शर्मा ने बताया कि कुंभलगढ़ अभयारण्य की जैव विविधता में हिमालय क्षेत्र, दक्षिणी भारत, रेगिस्तानी क्षेत्र अाैर पश्चिमी घाट में पाए जाने वाले जीव-जंतु, पौधे भी सम्मिलित हैं। इस कारण से कुंभलगढ़ वन्यजीव क्षेत्र जैव विविधता में अपना विशेष महत्व रखता है। स्थानीय स्नेक कैचर विक्रम सिंह ने सांपों के महत्व, व्यवहार और उनको रेस्क्यू की तकनीकी जानकारी दी।
राजसमंद डीएफअाे फतेह सिंह राठौड़ ने कार्यशाला की उपयोगिता के महत्व के साथ-साथ वन कर्मियों को प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी को फील्ड में उपयोग करने के बारे में जानकारी दी। सहायक वन सरंक्षक यादवेंद्र सिंह चूंडावत अाैर विनोद कुमार राय ने अतिक्रमण प्रकरणों के साथ वन अपराधों को दर्ज कर उनके निस्तारण तथा सम्बन्धित न्यायालय में परिवाद दायर करने के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई गई। सूचना सहायक जयकिशन कटारिया, कमलेश सालवी ने विकास कार्यों को ई-ग्रीन वॉच पोर्टल, वन अपराध प्रकरणों को एफएमडीएसएस पोर्टल पर दर्ज करने की विधि, उसके महत्व की जानकारी फील्ड स्टाफ को दी।