पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kunwariya News Rajasthan News Call To Build Toilets In Every House In Peepli Ahiran

पीपली अहीरान में हर घर में शौचालय बनाने का आह्वान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीपली अहीरान में शनिवार को रेलमगरा बीडीअाे भंवरलाल विश्नोई ने स्वच्छ भारत मिशन को लेकर बैठक ली। हर घर में शौचालय का निर्माण हो इस पर 45 सदस्यों के दल ने घर-घर सर्वे कर शौचालय उपलब्धता का भाैतिक सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार की।

बीडीअाे ने समीक्षा करते हुए बताया कि योजना का लाभ दें अाैर शौचालय का उपयोग सुनिश्चित करें। सरपंच गंगाबाई ने पंचायत को जल्दी से जल्दी आदर्श पंचायत बनाने का संकल्प लिया। लेहरुलाल अहीर, सर्वे प्रभारी राजेश जैन, प्रचार प्रसार अधिकारी गिरिराज आगाल, वार्डपंच राधेश्याम वैष्णव, नारु अहीर, देवीलाल मालवी, पुष्पा भील, सुन्दर देवी, ग्राम विकास अधिकारी कालूराम, लक्ष्मण कुमावत माैजूद थे।

कुंवारिया. पीपली अहीरान में बैठक में मौजूद लोग।
खबरें और भी हैं...