पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Devgarh News Rajasthan News Chief Minister Will Come To Devgarh Today Preparation Meeting Was Held Collector Sp Took Stock Of The Occasion

मुख्यमंत्री आज देवगढ़ आएंगे, तैयारी बैठक हुई, कलेक्टर-एसपी ने मौके का लिया जायजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजसमंद | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शनिवार को देवगढ़ दौरे को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारी बैठक एडीएम राकेश कुमार ने ली। इसमें विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभाग से संबंधित उपलब्धियों तथा महत्वपूर्ण बिंदुओं की सूचना के साथ माैजूद रहे। बैठक में जिलापरिषद के एसीअाे डॉ. दिनेश राय सापेला सहित जिला स्तरीय अधिकारी माैजूद थे।

देवगढ़ | सीएम की यात्रा को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल, एसपी भुवन भूषण यादव अाैर विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने तैयारियों का जायजा लिया। शनिवार को सीएम सुबह दस बजे जयपुर से रवाना हाेंगे। 11 बजे देवगढ़ पहुंचेंगे। जहां सबसे पहले श्री गुरु सौभाग्य मदन गाेशाला का लोकार्पण करेंगे। 11:30 बजे विकास सम्मेलन को संबाेधित करेंगे। इसके साथ ही सभा स्थल से रीको औद्योगिक क्षेत्र बग्गड़ का शिलान्यास, बोरवा के 33/11 केवी जीएसएस के लोकार्पण, बग्गड़ व पीपली नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण, राजकीय बालिका छात्रावास भीम का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे देवगढ़ से हेलीकॉप्टर से जयपुर रवाना होंगे।

राजसमंद. सीएम के दाैरे काे लेकर तैयारी बैठक लेते एडीएम।
खबरें और भी हैं...