- Hindi News
- National
- Devgarh News Rajasthan News Devgarh Meri Panchayat Mera Swabhimaan Manch39s Sports Competition Concludes
देवगढ़ : मेरी पंचायत-मेरा स्वाभिमान मंच की खेल प्रतियोगिता का समापन
देवगढ़ | मेरी पंचायत-मेरा स्वाभिमान मंच की तरफ से कालेसरिया में होली उत्सव पर कबड्डी, किक्रेट अाैर वालीबाॅल स्पर्धा हुई। पहले दिन क्रिकेट स्पर्धा हुई। क्रिकेट में पंचायत क्षेत्र की 8 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता राइजिंग स्टार कुंवारिया अाैर उपविजेता रॉयल चैलेंजर खाखरड़ा रही। दूसरे दिन वालीबाॅल स्पर्धा अाैर कबड्डी प्रतियोगिता हुर्इ। वालीबाॅल प्रतियोगिता में 18 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता महाकाल क्लब कालेसरिया अाैर उपविजेता कुंवारिया की टीम रही। कबड्डी में खाखरड़ा अाैर कालेसरिया दोनों ही बराबर रही। दो दिवसीय कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच जयराम सालवी, मुख्य अतिथि उपसरपंच हनुमान सिंह, पटवारी वासुदेव पांडिया, विशिष्ट अतिथि रामेश्वर लाल रेगर, सुवालाल रेगर, रतन खेड़, पारस सालवी, हीरापुरी, जयसिंह, धाकड़ सिंह, तखत सिंह, महेन्द्र सिंह सहित माैजू रहे।