पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajsamand News Rajasthan News Doctors And Anm Not In Hospital Villages Unable To Connect With Bagheri39s Line Vehicles Are Available On Walking Five Km

अस्पताल में डॉक्टर और एएनएम तक नहीं, बाघेरी की लाइन से नहीं जुड़ पाए गांव, पांच किमी पैदल चलने पर मिलते हैं वाहन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षेत्र की कालिंजर पंचायत के लोग पीने के पानी, आवाजाही के लिए रोडवेज की बसों, अस्पताल में डॉक्टर और एएनएम की कमी सहित कई परेशानियां झेल रहे हैं। शुक्रवार को यहां कलेकटर अरविंद पोसवाल रात्रि चाैपाल में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। चौपाल से पहले भास्कर ने लोगों की समस्याएं जानी। लोगों का कहना है कि मादरेचांे का गुड़ा की अाबादी 1 हजार से भी ज्यादा है। इसके पास के गांव भल्लाें का गुड़ा की अाबादी 400 है। इन दाेनाें गांव से ही हाेकर बाघेरी की पाइप लाइन सायाें का खेड़ा गांव जाती है। लेकिन गांव के लाेग बाघेरी की पाइप लाइन गांव से हाेकर गुजरने के बावजूद प्यासे हैं। गर्मी के माैसम में ग्रामीणाें काे कुअाेंं के अंदर जान जाेखिम में डालकर पानी लाना पड़ता है। राेडवेज बस ताे दूर की बात है निजी बसाें का संचालन तक नहीं हाेता है। एेसे में ग्रामीणाें काे अावाजाही में परेशानी हाेती है। ग्रामीणाें काे केलवाड़ा पंचायत समिति मुख्यालय जाना हाे या फिर जिला मुख्यालय के लिए जाना हाेना हाे, पहले पांच किमी दूर पैदल जाना पड़ता है। फिर अावाजाही के साधन मिलते हंै। बडगुल्ला गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र पर डाॅक्टर ताे दूर, नर्सिंग स्टाॅफ तक नहीं है। एेसे में बीमार हाेने पर गांव वालाें काे गजपुर में दस किमी दूर या केलवाड़ा सीएचसी 26 किमी दूर जाना पड़ता है।

कहीं भी जाना हो, पांच किमी पैदल चलने पर मिलते हैं वाहन


कालिंजर में राेडवेज बस ताे दूर है, निजी बसाें का संचालन नहीं हाेता है। ग्रामीणाें काे केलवाड़ा पंचायत समिति मुख्यालय या राजसमंद जिला मुख्यालय जाना हाे पहले पांच किमी का सफर पैदल करना पड़ता है। पूर्व में राेडवेज बस का संचालन हाेता था लेकिन यह भी बंद कर दी गई।
शंकर गुर्जर, सरपंच, कालिंजर


बाघेरी की पाइन लाइन गांव से गुजर रही है, फिर भी जलसंकट

मादरेचाें का गुड़ा अाैर भल्लाें का गुड़ा गांव से हाेकर सायाें का खेड़ा बाघेरी की पाइन लाइन गुजरती है। पानी की पाइन लाइन निकलने के बावजूद गांव के लाेग प्यासे हैं। सबसे अधिक समस्या गर्मी के माैसम में हाेती है। वर्तमान में कुअाें अाैर हैंडपंप से पानी की अापूर्ति पूरी हाेती है। कुअाें में उतर कर जान जाेखिम में डालकर पानी निकालना पड़ता है। लंबे समय से ग्रामीण पानी की समस्या काे दूर करने के लिए मांग उठा रहे है लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
घासीराम गुर्जर, पूर्व सरपंच, कालींजर


काेयल से कालिंजर तक संकरी सड़क


काेयल ग्राम पंचायत से कालिंजर तक सड़क बहुत संकरी है। बड़े वाहन की अावाजाही हाेने पर सबसे अधिक समस्या रहती है। कार या अन्य वाहन अाने पर सामने अा रहे वाहनाें काे काफी दूर तक पीछे जाना पड़ता है, तब जाकर वाहन निकलते सकते हैं। बडगुल्ला से वर्तमान में केलवाड़ा जाने के लिए 29 किमी का सफर तय करना पड़ता है। अगर बडगुल्ला गांव से चाैहाना का गुड़ा पगडंडी वाली सड़क काे पक्की सड़क बना दी जाए ताे दूरी घटकर 15 किमी ही रह जाएगी। इससे केलवाड़ा में अावाजाही में अासानी रहेगी अाैर समय की भी बचत हाे जाएगी। -किरण सिंह बल्ला


बडगुल्ला गांव में चिकित्सा सुविधाअाें का अभाव


पहले बडगुल्ला उप स्वास्थ्य केंद्र पर पर्याप्त नर्सिंग स्टाॅफ कार्यरत था, लेकिन जब से गजपुर पीएचसी काे पीपीटी मोड़ पर किया, तब से यहां के स्टाॅफ काे हटा दिया गया। वर्तमान में बडगुल्ला गांव में चिकित्सा सुविधाअाें का अभाव रहता है। छाेटी-माेटी बीमारी के उपचार के लिए 10 किमी दूर गजपुर या 29 किमी दूर केलवाड़ा सीएचसी जाना मजबूरी बनी हुई है। एेसे में लाेगाें काे इलाज के लिए दूर दूर भटकना पड़ रहा है।
कालूसिंह, पूर्व उप सरपंच, कालिंजर


यूजीसी नेट जून के लिए आवेदन 16 से होंगे


राजसमंद | जून में आयोजित होने वाली यूजीसी नेट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू होने वाली है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित इस परीक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए एक साथ आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा में दो पेपर होंगे और सभी प्रश्न बहु विकल्पीय होंगे। नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।



बडगुल्ला राजकीय माध्यमिक स्कूल में दस कक्षाअाें के लिए महज पांच ही अध्यापक है। दाे अध्यापकाें काे प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया। इससे गांव में बच्चाें की पढ़ाई खासी प्रभावित हाे रही है। अध्यापकाें की कमी का खामियाजा बच्चाें का भुगतना पड़ रहा है। एक अध्यापक काे कुंभलगढ़ अाैर दूसरे काे सेमा लगा दिया गया है। -देवेंद्र सिंह कितावत
खबरें और भी हैं...