पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

देवगढ़ मेंे ई-रिक्शा का उद्घाटन किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देवगढ़ | नगरपालिका की तरफ से नगरवासियों को अस्पताल आने-जाने के लिए निशुल्क ई-रिक्शा को विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। अध्यक्षता पालिका चेयरमैन अंजना जोशी, मुख्य अतिथि विधायक सुदर्शन सिंह रावत, अन्य अतिथि चिकित्सा प्रभारी डाॅ. अनुराग शर्मा, नारायण सिंह सोलंकी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शंकर सिंह किशनावत, अधिशाषी अधिकारी कृष्ण गोपाल माली आदि थे। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि यह ई-रिक्शा नगर पालिका संचालित करेगी। विधायक रावत ने कहा कि ई-रिक्शा से गरीब, असहाय व्यक्तियों को घर से अस्पताल, अस्पताल से घर जाने, ले जाने में कारगर साबित होगा। हाजी अब्दुल मजीद शेख, किशनलाल सालवी, राजेश मेवाड़ा, मोहन सिंह, अफजल अहमद, हैदर हुसैन, छगन मेवाड़ा, पार्षद हंसराज कंसारा, भगवती देवी, तेजपाल खोखर, सुरेश रेगर आदि मौजूद थे।

देवगढ़. शहरवासियाें के लिए ई रिक्शा का उद्घाटन करते विधायक रावत।
खबरें और भी हैं...