- Hindi News
- National
- Devgarh News Rajasthan News Education Worker Paratcher Demanded Government To Be Made Permanent
शिक्षाकर्मी, पैराटीचर ने सरकार से स्थाई करने की मांग की
लसानी | शिक्षाकर्मी पैराटीचर सहित अस्थायी कर्मचारियों ने बुधवार को बैठककर सरकार से समान काम, समान वेतन देने की मांग की। मांग नहीं मानने पर जयपुर में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। शिक्षाकर्मी पैराटीचर देवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मीठूसिंह चौहान ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय शिक्षाकर्मी, पैराटीचर अस्थायी कर्मचारियों की बुधवार को बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि वर्तमान में कार्यरत पैराटीचर एवं शिक्षाकर्मी कर्मचारी सभी डीलीड, एसटीसी, बीएडधारी है तथा सभी कर्मचारी कोई न कोई डिप्लोमा करके कार्य कर रहे हैं। बावजूद इसके इनको स्थायी नहीं किया जा रहा है। जबकि चुनाव के वक्त कांग्रेस ने स्थायी करने का वादा किया था। ऐसे में संघ सरकार से मांग करता है कि कर्मचारियों को स्थायी किया जाए एवं समान काम-समान वेतन लागू किया जाए। यदि इस पर अमल नहीं किया तो शिक्षाकर्मी पैराटीचर संघ आगामी दिनों में जयपुर में अनिश्चितकालीन आंदोलन करेगा।