पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भूतपूर्व सैनिक संघ ने साैंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजसमंद | राजस्थान एक्स सर्विसमेन काॅर्पाेरेशन लिमिटेड अाैर भूतपूर्व सैनिक संघ राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार काे भूतपूर्व सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बंशीलाल गहलोत ने वेतन संबंधी विसंगतियों में सुधार की मांग काे लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि पूर्व में घाेषित वेतनमान अभी तक लागू नहीं होने पर सैनिक कल्याण मंत्री को पत्र भेजकर महंगाई के दौर में जल्द लागू करने की मांग रखी। आगामी समय में भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बताकर निस्तारण करवाने मांग की जाएगी। ज्ञापन में भूतपूर्व सैनिक हवलदार बाबूलाल, हवलदार खुमानसिंह, सीसीअाे ओमपालसिंह, हवलदार लक्ष्मणसिंह, श्रवणसिंह, सिपाईराम सिंह, प्रदीपसिंह, कल्याणसिंह, पेमाराम, रामलाल, दिलीपसिंह सहित कई लाेग माैजूद थे।
खबरें और भी हैं...