राजसमंद | टोंक में मासूम से दुष्कर्म कर हत्या के मामले में आरोपियों को 6 महीने के अंदर फांसी की सजा दिलाने और दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता अमित वर्मा ने मंगलवार शाम 6 बजे से पुरानी कलेक्ट्री में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया है। अनशन में उनके साथ रणवीर सिंह भाटी, भगवानलाल, नितिन पुजारी और विनीता हैं।
अमित वर्मा ने बताया कि हमारी प्रमुख मांग है कि टोंक में मासूम से दुष्कर्म कर हत्या करने के आरोपी को 6 महीने में फांसी की सजा मिले और इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लिया जाए।