- Hindi News
- National
- Charbhuja News Rajasthan News Fastag Double Amount Is Deducted From The Accounts Of Drivers Problems
फास्टैग : वाहन चालकों के खातों से दाेगुना राशि कट रही, परेशानी
चारभुजा | गाेमती चाैराहा से मांडवाडा टाेल नाके पर संचालकाें द्वारा वाहन चालकाें से फास्टैग के नाम से वाहनाें से दाेहरा किराया लेने की शिकायत वाहन चालकाें अाैर लाेगाें ने कलेक्टर अरविंद कुमार पाेसवाल से की। शिकायतकर्ता अाॅटाे चालक लालदास पुत्र मांगीदास वैष्णव निवासी चारभुजा ने बताया कि फास्टैग से पूर्व में लीलेंड टेम्पो का चार्ज मात्र 20 रुपए था। उसने सुविधा अाैर टोल प्लाजा के कार्मिकों द्वारा फास्टैग कार्ड बनवाने के लिए जनवरी 2020 से सभी चालकाें ने फास्टैग कार्ड बनवाए। कार्ड बनाने के बाद दो तीन बार ही सभी चार्ज कटा उसके बाद से कभी तो 40 रुपए तो कभी 65 रुपए चार्ज खाते से कट रहा है। इसको लेकर उपभोक्ता चारभुजा निवासी लालदास वैष्ण्व ने टोल प्लाजा के मैनेजर राकेश सिंह से शिकायत की। इस पर राकेश सिंह ने तकनीकी समस्या बताते हुए भेज दिया। फास्टैग के बजाय उसे दो तीन बार नकद राशि लेकर निकाला गया। उपभोक्ता ने फिर खाते में रुपए डलवा अाैर 8 मार्च को टोल नाके से अाॅटाे लेकर गुजरते ही उसके खाते से एक बार 40 रुपए कटने का मैसेज आ गया। ऐसे में टोल नाकाें पर फास्टैग की व्यवस्था सुधारने की मांग की।