पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajsamand News Rajasthan News Five Day Meeting Organized For The Program Of Gangaur Festival

पांच दिवसीय गणगौर महोत्सव के कार्यक्रम काे लेकर हुई बैठक, 25 काे दीपदान अाैर अातिशबाजी से हाेगी शुरुअात

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर परिषद की तरफ से 25 मार्च से यहां बालकृष्ण स्टेडियम में होने वाले गणगौर महोत्सव की तैयारियों के संदर्भ में शुक्रवार को सभापति सुरेश पालीवाल की अध्यक्षता में हुई मेला कमेटी की बैठक में महोत्सव के तहत होने वाले कार्यक्रमों का निर्धारण कर अग्रीम प्रक्रिया शुरू कर दी। बैठक में सदस्यों ने पांच दिवसीय महोत्सव के दौरान प्रस्तावित रात्रिकालीन कार्यक्रमों सहित इससे जुड़ी गतिविधियों के बारे में चर्चा कर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया। बैठक में तय किया कि महोत्सव के पहले दिन 25 मार्च को नव संवत्सर पर प्रभु द्वारकाधीश मंदिर के पास झील घाट पर संध्या वेला में दीपदान एवं आतिशबाजी की जाएगी। इसके ठीक बाद महोत्सव स्थल पर रंगीन आतिशबाजी के साथ परम्परानुसार भारतीय नववर्ष का स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही महोत्सव शुरू हो जाएगा।

दूसरे दिन 26 मार्च को मेला स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें स्थानीय कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। तीसरे दिन परम्परागत गणगौर सवारी एवं रात्रिकालीन कार्यक्रमों की शृंखला शुरू होगी। 27 मार्च को प्रभु द्वारकाधीश मंदिर से चूंदड़ी गणगौर की सवारी निकलेगी एवं रात में भक्ति संगीत संध्या होगी। वहीं 28 मार्च को हरी गणगौर की सवारी निकाली जाएगी। जबकि रात्रि में फिल्मी स्टार नाइट में कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। महोत्सव के अंतिम दिन 29 मार्च को गुलाबी गणगौर की सवारी निकलेगी। वहीं रात्रि में कवि सम्मेलन होगा। बैठक में उक्त कार्यक्रम निर्धारण होने के साथ ही भजन संध्या एवं फिल्मी स्टार नाइट के लिए संभावित कलाकारों एवं कवि सम्मेलन के लिए रचनाकारों के संभावित नामों पर चर्चा की। इस दौरान सभापति ने शहर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परम्परा का प्रतीक गणगौर पर्व पूर्ण श्रद्धा एवं उत्साह से मनाने तथा सभी से इसमें पूर्ण सहयोग का आह्वान किया। बैठक में आयुक्त जनार्दन शर्मा, उप सभापति अर्जुन मेवाड़ा, मेला कमेटी सदस्य एवं प्रतिपक्ष नेता अशोक टांक, कुशलेन्द्र दाधीच, राजकुमारी पालीवाल, रोहित पंचोली, कुलदीप पूर्बिया, जया माली, उत्तम कावड़िया, खुशकमल कुमावत, हेमंत गुर्जर, हेमंत रजक, विजय बहादुर जैन आदि मौजूद थे। आयुक्त जनार्दन शर्मा ने बताया कि गणगौर सवारी राेजाना शाम करीब चार बजे द्वारकाधीश मंदिर से ठाठ-बाट से रवाना होगी। जो तय मार्गों से स्टेडियम पहुंचेंगी। जहां पूजन आदि रस्मों के बाद रात्रिकालीन कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।

गणगाैर महाेत्सव काे लेकर हुई बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि और अधिकारी।
खबरें और भी हैं...