- Hindi News
- National
- Rajsamand News Rajasthan News Four Firms Were Trading On The Basis Of Bogus Documents Caught Fraudulent From Survey Of Tax Department
फर्जी दस्तावेजों के अाधार पर बाेगस ट्रेडिंग कर रही थी चार फर्में, कर विभाग के सर्वे से पकड़ा फर्जीवाड़ा
राज्य कर विभाग की राजसमंद की टीम ने फर्जी दस्तावेजाें के अाधार पर ट्रेडिंग कर रही चार फर्माें पर सर्वे की कार्रवाई की। बाेगस ट्रेडिंग से कराेड़ाें रुपए की टैक्स चाेरी करना पाया गया। जांच में पाया कि बाेगस फर्माें से फर्जी किरायानामा लेकर जीएसटी का रजिस्ट्रेशन करवा लिया। जब टीम माैके पर पहुंची ताे सच्चाई का खुलासा हुअा। इसके साथ ही नाथद्वारा में अायरन व्यापारी के यहां टैक्स चाेरी की संभावना पर जांच कर सर्वे किया। राज्य कर विभाग भीलवाड़ा के अतिरिक्त अायुक्त, प्रशासन रामलाल चाैधरी के निर्देशानुसार राज्य कर राजसमंद टीम ने यह कार्रवाई की। सेल टैक्स विभाग राजसमंद के उपायुक्त अाजाद देथा ने बताया कि राजसमंद में फर्जी दस्तावेजाें के अाधार पर पंजीयन प्राप्त कर कागजाें में बाेगस ट्रेडिंग करने वाली फर्माें की शिकायत सामने अाई। इस पर मेसर्स रामदेव मार्बल, मेसर्स श्री एकलिंगनाथ मार्बल, मेसर्स त्रिनेत्र मार्बल, मेसर्स श्रीनाथ मार्बल पर सर्वे किया। जांच में इन फर्माें से बाेगस ट्रेडिंग करना पाया। जांच में अाया कि इन फर्म ने फर्जी दस्तावेज अाैर किरायानामा के सहारे जीएसटी का पंजीयन करवा दिया। एेसे में फर्जी फर्माें का संचालन करने वाले व्यापारियाें में हडकंप मच गया। वे अपने कार्यालय बंद कर भूमिगत हाे गए। राज्य कर विभाग नियमानुसार इन पर कार्रवाई कर रही है। बताया कि देथा ने बताया कि फर्माें से कराेड़ाें रुपए के बाेगस बिल जारी किए है। इन फर्माें के बाेगस बिल प्राप्त कर गलत अाईटीसी का उपयाेग करने वाली राज्य अाैर राज्य के बाहर की अन्य फर्माें की जांच की जा रही है। इसमें कराेड़ाें रुपए टैक्स चाेरी की जा रही।
एेसे लाभार्थी फर्माें के खिलाफ जांच कर वसूली की कार्रवाई की जाएगी। देथा ने बताया कि तहसील राेड नाथद्वारा पर एक प्रतिष्ठान अायरन ट्रेडिंग फर्म पर गलत अाईटीसी का उपयाेग कर टैक्स चाेरी की संभावना के अाधार पर सर्वे किया। इसकी जांच की जा रही है। अागे भी बाेगस फर्माें 3 बी रिटर्न डिफाॅल्टर अाैर टैक्स नहीं देने वाले के िखलाफ सर्वे कार्रवाई की जाएगी। सर्वे टीम में सहायक अायुक्त नैनाराम प्रजापति, राकेश खाेईवाल, नवीन भटनागर अाैर माेहित मुंदड़ा शामिल थे।