पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajsamand News Rajasthan News Gave Medicines After Checking Into The Camp

शिविर में लाेगाेंे की जांच कर दवाइयां दीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजसमंद/ मोही | सेवा धर्म मिशन की तरफ से गुरुवार को सुंदरचा पंचायत की भील बस्ती काढ़ा में मानवीय सेवा कार्य, शिशु स्वास्थ्य वार्ता एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। स्थानीय प्राथमिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बस्ती की चार महिलाओं को साड़ियां बांटी। इस दाैरान डॉ. विजय कुमार खिलनानी ने शिशुओं को स्वस्थ रखने के बारे में जानकारी दी। वहीं राजकीय आयुर्वेद औषधालय मोही में गुरुवार को मधुमेह रोग पर निशुल्क आयुर्वेद शिविर लगाया गया। शिविर में 48 रोगियों की जांच कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया। शिविर प्रभारी डाॅ. महेश चंद्र आचार्य में बताया कि आयुर्वेद से मधुमेह के उपचार लेने पर इस रोग के कारण होने वाले दुष्प्रभाव जैसे आंखों से कम दिखाई देना, लीवर, किडनी पर दुष्प्रभाव आदि से बचा जा सकता है। इस रोग में अपनी दिनचर्या के साथ आयुर्वेद औषधि लेने पर शुगर पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
खबरें और भी हैं...