- Hindi News
- National
- Rajsamand News Rajasthan News Generation Was Passed On To The Rituals Mother Would Give Water To Tulsi In The Courtyard Of The House
पीढ़ी दर पीढ़ी के संस्कारों को रवानी देती, मां घर के आंगन में तुलसी को पानी देती...
राजसमंद | काव्य गोष्ठी मंच की काव्य निशा गोपाल कृष्ण वाटिका में राजेंद्र सनाढ्य की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि छगन प्रजापत, विशिष्ट अतिथि लता सुराणा, अनु राठौड़, दिनेश पचौरी थे। प्रमोद सनाढ्य ने सरस्वती वंदना शारदे आशीष दो मां लेखनी चलती रहे.... से की। मुकेश शर्मा ने राजस्थानी में बादल थू न दे दखल धान कटरियों रे..., कमलेश जोशी ने नफरत के बदले दे प्यार यहीं जीवन का सार..., सूर्यप्रकाश दीक्षित ने संचालन करते हुए पीढ़ी दर पीढ़ी के संस्कारों को रवानी नहीं देती है...., मां घर के आंगन में तुलसी को पानी देती जैसे मुक्तक सुनाए। गोविंद दीक्षित, नरेंद्र चंचल, चंद्रशेखर नारलाई, अनु राठौड़, राम गोपाल आचार्य, राहुल दीक्षित, प्रमोद सनाढ्य, दिनेश पचौरी, छगन प्रजापत, ज्योत्सना पोखरना, सतीश आचार्य, राजेंद्र सनाढ्य, कुमार प्रतीक, डॉ. संपत, दीपक, प्रकाश जांगिड़, हेमेंद्रसिंह मारवाड़, महेंद्र सुराणा, प्रवीण बोल्या, लता सुराणा, धीरेंद्र शिल्पी सहित ने काव्य पाठ किया।