पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kunwariya News Rajasthan News Gram Sabha In Kunwaria For Proposals For More Than Three Dozen Development Projects

कुंवारिया में ग्राम सभा : तीन दर्जन से अधिक विकास कामाें के प्रस्ताव लिए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुंवारिया | कस्बे के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर गुरुवार को सरपंच ललित श्रीमाली की अध्यक्षता में ग्राम सभा हुई। इसमें कस्बे में तीन दर्जन से अधिक करोड़ों रुपए के विकास कामाें के प्रस्ताव लिए। ग्राम विकास अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि ग्राम सभा में यादव माेहल्ला, रेगर माेहल्ला, लालपुर चौपाटी से तेजाजी चौराहे तक सड़क निर्माण, बस स्टैंड, लालपुर चौपाटी, मुख्य बाजार अाैर दरवाजा स्थल पर अंधेरा होने से हार्इ मास्ट लाइट लगाने, तालाब की पाल पर शौचालय तथा स्नानघर, दरवाजे स्थल अाैर लालपुर चौपाटी पर शौचालय निर्माण, नीलकंठ महादेव मंदिर के गार्डन का सौंदर्यीकरण, फियावड़ी मार्ग पर अंबेडकर सर्कल चौराहे का साैदर्यीकरण गाडरियावास के पास श्मशान पर शौचालय अाैर पौधारोपण कार्य, चरागाह भूमि पर चहरदीवारी, डंपिंग यार्ड की चहरदीवारी, बाबा रामदेव मंदिर पर सामुदायिक भवन, भैरू खेड़ा में नलकूप सहित कई विकास कामाें के प्रस्ताव लिए। सरपंच ललित श्रीमाली ने लाेगाें काे इन दिनों चल रहे कोरोनो वायरस से सावधानी रखने एव बचाव की जानकारी दी। ग्राम सभा में गंगाराम, सोहनलाल खटीक, भेरूलाल कीर, बद्रीलाल कीर, वार्डपंच बद्रीलाल सालवी, शेषमल प्रजापत सहित थे।
खबरें और भी हैं...