पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajsamand News Rajasthan News Gurjar Rajasthan Wrestling Association Executive Member

गुर्जर राजस्थान कुश्ती संघ के एक्जुकेटिव मेंबर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

_photocaption_राजसमंद. जिला कुश्ती संघ राजसमंद ओपन पद्धति के सचिव धर्मेंद्र गुर्जर को राजस्थान कुश्ती संघ में एक्जुकेटिव मेंबर बनाया। जिला कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष अमित बोल्या ने बताया की राजस्थान कुश्ती संघ की संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया में राजसमंद जिले के सचिव धर्मेंद्र गुर्जर को मेम्बर बनाया। जिला कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव लीलाधर पालीवाल ने बताया कि गुरुवार को गोल्डन स्वीमिंग पुल के पास श्याम चरण होटल खाटूश्याम सीकर में सम्पन्न हुए राजस्थान कुश्ती संघ के चुनाव में 12 मार्च को भारतीय कुश्ती संघ के पर्यवेक्षक राजकुमार हुड्डा अाैर चुनाव अधिकारी भैरूराम यादव की देखरेख में कार्यकारिणी के चुनाव हुए। इसमें अध्यक्ष-उमेशसिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष-मोहनसिंह राजपूत, उपाध्यक्ष-किशनलाल देशमा, गणेश राजोरा, निर्भयसिंह, हरदेव आर्य, प्रभुदयाल अाैर हरलाल सिंह व सचिव-नानूसिंह, कोषाध्यक्ष-नसीबसिंह, संयुक्त सचिव-मामराज चाहट, मलखानसिंह अाैर भरोसेलाल एवं तकनीकी चेयरमैन करण गुर्जर तथा एक्जुकेटिव मेंबर के रूप में धर्मेंद्र गुर्जर, अभिषेक मेहता अाैर जगदीश राठौड़ को चुना।*photocaption*
खबरें और भी हैं...