हजरत सैय्यद मीर हसन बाबा का उर्स शुरू
देवगढ़. सैय्यद मीर हसन के दाे दिवसीय उर्स के लिए चादर शरीफ का जुलूस निकालते हुए।
देवगढ़ | मॉडल स्कूल मार्ग स्थित हजरत सैय्यद मीर हसन (हीर बंगला) का दो दिवसीय उर्स शुक्रवार को मेवाड़ शाहिद हुसैन शाबरी की सदारत में शुरू हुआ। शुक्रवार शाम को बैंड बाजे के साथ चादर शरीफ का जुलूस निकाला। यह जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर खटीक मोहल्ले, गुजरी दरवाजा, राघव सागर तालाब की पाल होते हुए दरगाह परिसर बाबा के अस्ताने पहुंचा। जायरीनों ने आस्ताने पर अकीदत के साथ चादर, अगरबत्ती, लोबान, फूल, इत्र पेश किए। मौलाना इरशाद रजा अजहरी ने देश में अमन, खुशहाली की दुआएं मांगी। इस दौरान उर्स कमेटी सदर जहूर मोहम्मद, अब्दुल लतीफ, मुश्ताक सोरगर, हैदर हुसैन, रहीमुद्दीन सोरगर, चांद मोहम्मद, आशिक शाह, हकीम खान, इकबाल, इनायत हुसैन, फिरोज उस्ता, सलीम सोरगर, जमील सोरगर, शहजाद हुसैन, समीर, हसमत अली, शफी मोहम्मद फौजदार, जाफर खान फौजदार, युसुफ मोहम्मद मंसूरी आदि मौजूद थे। उर्स में ताल, लसानी, आमेट, भीम, राजसमंद, केलवा, पसूंद आदि से जायरीनों ने शिरकत की। शनिवार दोपहर 2 बजे कुल की रस्म के साथ उर्स का समापन होगा।