- Hindi News
- National
- Rajsamand News Rajasthan News Highest Selling Bhima Contract College Student Mehnduria Shop Opened In Second Place In The Name Of Farmer
सर्वाधिक बिक्री वाला भीम का ठेका कॉलेज छात्र, कमाई में दूसरे नंबर पर मेहंदुरिया की दुकान किसान के नाम खुली
जिले के 143 समूह की 181 शराब दुकानों की लॉटरी गुरुवार को कलेक्टर अरविंद पोसवाल, एसपी भुवन भूषण यादव के आतिथ्य में पुरानी कलेक्ट्री में निकाली गई। लॉटरी प्रक्रिया में जिले में सर्वाधिक बिक्री वाले भीम अाैर मेहन्दुरिया के ठेके चित्ताैड़गढ़ जिले के लोगों के नाम खुले। इनमें एक बीए का छात्र तो दूसरा किसान है। भीम की दुकान चित्ताैड़गढ़ जिले के राशमी के जाडलिया निवासी पूरणमल पूर्बिया गाडरी अाैर मेहन्दुरिया की दुकान पारी भूपालसागर निवासी भगवतीलाल गुर्जर के नाम पर अावंटित हुई है।
लाॅटरी प्रक्रिया में मेहन्दुरिया शराब की दुकान पर सर्वाधिक 429 अावेदन अाए। यह पारी भूपालसागर निवासी भगवतीलाल पुत्र जमनालाल गुर्जर के नाम खुली। भगवतीलाल खेती सहित अन्य काम भी करते हैं। उनके बड़े भाई सरपंच रह चुके हैं। भीम की शराब दुकान के लिए 401 अावेदन अाए। यह जाडलिया राशमी निवासी पूरणमल पुत्र माेहनलाल पूर्बिया गाडरी के नाम खुली। पूरणमल बीए का छात्र है। वह खेती भी करता है। पिछले साल भी चित्ताैड़गढ़ के भिचोर की शराब दुकान की लाॅटरी उसके खुली थी। उसने भीम की दुकान के लिए एक ही अावेदन किया अाैर एक ही आवेदन में उसके दुकान खुल गई। उल्लेखनीय है कि भीम शराब की दुकान जिले में सबसे ज्यादा बिक्री वाली दुकान बताई जाती है। केलवा में शराब की दुकान के लिए 235 अावेदन अाए। यह मार्बल कटर व्यापारी सियाणा निवासी शंभुसिंह के नाम खुली। शंभुसिंह ने भी एक ही अावेदन किया अाैर इसी आवेदन में उनके दुकान खुल गई। नाथद्वारा तहसील की सबसे बड़ी शराब की दुकान गुंजाेल की है। इसकी लाॅटरी देवपुरा देवगढ़ हाल सूरत निवासी पूनम प|ी मांगीलाल कलाल के नाम खुली है। पूनम के परिजन कई साल से सूरत में फुटवियर का शाेरूम चला रहे हैं।
लाॅटरी में नाम आया तो खुशी, नहीं मिलने पर मायूस भी हुए आवेदक : लॉटरी प्रक्रिया शुरू होते ही आवेदकों में उत्साह दिखा। इस दौरान कई लोग उपस्थित रहे। लॉटरी में नाम आते ही लोगों में खुशी बढ़ती रही तो जिनके नाम लॉटरी नहीं निकली वे मायूस होकर लौटते रहे।
राजसमंद. अंग्रेजी और देसी शराब की दुकान के अांवटन के लिए लाॅटरी निकालने के समय मौजूद आवेदनकर्ता।
एेसे चली प्रक्रिया : पुरानी कलेक्ट्री में कलेक्टर पोसवाल, एसपी यादव, समाज कल्याण अधिकारी और जिला आबकारी अधिकारी जेपी रंगा के निर्देशन सुबह 12 बजे से अंग्रेजी, देसी शराब की दुकानों की लॉटरी प्रक्रिया शुरू हुई। सर्वप्रथम नाथद्वारा नगर पालिका क्षेत्र की दुकानों की लॉटरी प्रक्रिया हुई। इसके बाद राजसमंद, आमेट और देवगढ़ क्षेत्र की दुकानों की लॉटरी निकाली गई। दोपहर एक बजे तक अंग्रेजी शराब की 12 दुकानों की लॉटरी निकाली। इसके बाद एक बजे से देर शाम तक देसी शराब की 143 समूह की 181 दुकानों के लिए सिलसिलेवार लॉटरी निकाली।
राजसमंद. अंग्रेजी और देसी शराब की दुकान के अांवटन के लिए लाॅटरी निकालते कलेक्टर अरविंद कुमार पाेसवाल और एसपी भुवन भूषण यादव।
पिछले साल 80 लाख रुपए ऑन में बिकी थी भीम की शराब दुकान
जिले में सबसे ज्यादा राजस्व, सबसे ज्यादा बिक्री वाली शराब की दुकान भीम, केलवा, गुंजाेल, पीपरड़ा अाैर महेन्दुरिया कस्बे की मानी जाती है। इन दुकानों की लॉटरी का परिणाम आने तक इनके लिए आवेदन करने वालों की उत्सुकता रही। दोपहर 2 बजे तालियोंं की गड़बड़ाहट के बीच कलेक्टर ने जैसे ही भीम कस्बे की देसी शराब की दुकान की लॉटरी निकाली, नाम नहीं निकलने पर कई आवेदक मायूस हो गए।
लाखाें में बिकती है भीम, महेंदुरिया अाैर केलवा की दुकानें : सबसे अधिक बिक्री वाली यह दुकानें आम लोगों को चलाने की बस की बात नहीं है। इन दुकानाें से एक साल में सरकारी अांकड़े के अनुसार 4 करोड़ 52 लाख की गारंटी की शराब बिकती है। जबकि भीम दुकान संचालक विक्रमसिंह भाटी ने बताया कि इस सत्र में 20 से 25 करोड़ की बिक्री हुई है। यह दुकान किसी के भी खुले, लेकिन जब उसे शराब के बड़े माफिया जब खरीदते हैं तो उसके बदले में लॉटरी से भी ज्यादा खुशी मिलती है। भीम दुकान पिछले सत्र में करीब 80 लाख रुपए में खरीदी गई थी अाैर गत सत्र में 2 कराेड़ 35 लाख रुपए में बिकी थी। मेहन्दुरिया की शराब दुकान करीब एक कराेड़ 40 लाख रुपए के अास पास बिकती है। केलवा की शराब की दुकान 40 लाख रुपए में बिकना बताई जाती है।