पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nathdwara News Rajasthan News Holi Meeting Ceremony And Meeting Of Mahila Manch Concluded

महिला मंच का होली मिलन समारोह और बैठक संपन्न

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नाथद्वारा | हिंदू सनातन महिला मंच की बैठक और होली मिलन समारोह सुखाड़िया नगर में हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि महिला प्रदेशाध्यक्ष संगीता शर्मा, विशिष्ठ अतिथि जिलाध्यक्ष प्रमिला बागोरा थी। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष ज्योति श्रीमाली ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने सहित महिला उत्थान पर चर्चा की। संगठन की महिला कार्यकर्ता यमुना पालीवाल के वार्ड-5 से वार्ड पार्षद निर्वाचित होने पर श्रीजी प्रभु की छवि देकर स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कार्यकारिणी में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान ललिता बागोरा, मंजुला, डिंपल पुरोहित, रंजना रावल, भूमिका शर्मा, गुंजन माली, शालिनी सनाढ्य नीना शर्मा, गायत्री जोशी सहित मंच की महिला कार्यकर्ता मौजूद थी।
खबरें और भी हैं...